फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जनता बेहतर जानती है कि कौन गोलियां चलाता है और कौन अंबाला का विकास करवा रहा : विज

जनता बेहतर जानती है कि कौन गोलियां चलाता है और कौन अंबाला का विकास करवा रहा : विज

Mon, 17 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
जनता बेहतर जानती है कि कौन गोलियां चलाता है और कौन अंबाला का विकास करवा रहा : विज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि कैंट से विकास कार्यों की झड़ी लगाकर राजनीति में वह बदलाव लाए हैं और यहीं से विकास की राजनीति शुरू हुई है। कैंट के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों को छावनी में हो रहे विकास कार्य रास नहीं आ रहे और वो बिना किसी आधार के लोगों को गुमराह करने में लगे हुए हैं।
कैंट के नए नागरिक अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की तारीफ दूर दराज के लोग करते नहीं थकते लेकिन यहां के विपक्षी नेता को यह तारीफ पच नहीं रही। उल्टे-सीधे बयानबाजी कर लोगों में भ्रामक प्रचार करते हुए कभी वह चंबल बन जाने की बात करते हैं तो कभी सारे विकास कार्यों का क्रेडिट लेने की कोशिश करते हैं। लेकिन अंबाला की जनता बेहतर जानती है कि कौन गोलियां चलाता है और कौन अंबाला का विकास करवा रहा है। लोग ये भी जानते हैं कि छावनी में नहरी पानी लाने, राजकीय कॉलेज बनवाने, बस स्टैंड बनवाने, बैडमिंटन हाल बनवाने, सीवरेज बिछवाने, सडके बनवाने में किसकी भूमिका है। मंत्री विज ने कहा कि सरकार में रहते उनका सदा प्रयास यही रहा है कि अम्बाला छावनी में ज्यादा से ज्यादा विकास की बड़ी परियोजनाएं लाएं। इसके लिए दिन रात काम करना पड़ता है। लेकिन विपक्षी लोग इन कामों की तारीफ करने की बजाए आलोचना कर अपना राजनैतिक अस्तित्व कायम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अंबाला की जनता इतनी जागरूक है कि वह अब केवल और केवल विकास की राजनीति को ही पसंद करती है।
विज्ञापन


तीनों मंडलों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में भाजपा के तीनों मंडलों के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया जहां उन्हें 15 सितंबर से लेकर दो अक्तूबर तक चलने वाले पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई और उनमें सक्रियता से भाग लेने को कहा गया। मंत्री विज ने 17 से 25 सितंबर तक चलने वाले सेवा सप्ताह की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कैंट में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। 18 से लेकर 21 सितंबर तक सभी तीनों मंडल अपने-अपने सेवा के प्रकल्प चलायेंगे। इस अवसर पर प्रधान सोम चोपड़ा, ओम सहगल, ललित चौधरी, राजीव डिंपल, वजिंद्र चौहान, किरण पाल चौहान, राम बाबू यादव, रवि सहगल, रवि चौधरी, सोनू चौधरी, कुणाल शर्मा, रणधीर सिंह, गुरमीत सिंह, अजय पराशर, सुरजीत सिंह शाहपुरिया समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed