{"_id":"5b8aec9142c7924671664f05","slug":"201535831185-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर नहीं लौटे तो होगी सख्त कार्रवाई : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर नहीं लौटे तो होगी सख्त कार्रवाई : विज
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी पर नहीं लौटे तो होगी सख्त कार्रवाई : विज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों से सरकार सख्ती से निपटने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दो-टूक कर्मचारियों को हठ छोड़कर काम पर लौटने का फरमान सुना दिया है। साथ ही विज ने हड़ताल न छोड़ने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर उनके स्थान पर नई भर्तियां करने की बात भी कह दी है जिससे इन हड़ताली कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विज ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगें मानी हुई हैं और फिर भी ये लोग गैरवाजिब हड़ताल कर रहे हैं। समझाने के बावजूद अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। आजकल मलेरिया और डेंगू का सीजन है और सरकार किसी भी तरह से ये बर्दाश्त नहीं करेगी। इन्हें अगर निकालना पड़ा तो निकालेंगे, नई भर्ती करनी पड़ी तो करेंगे। पांच सितंबर को होने वाली रोडवेज कर्मियों की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की कॉल पर विज ने कहा कि इससे निपटने के लिए परिवहन मंत्री अपनी रणनीति पर काम कर रहे हैं।