{"_id":"5b216d364f1c1b8c278b586e","slug":"201528917302-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा में आए करंट की चपेट में आने से दंपति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा में आए करंट की चपेट में आने से दंपति की मौत
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंखे में आए करंट की चपेट में आने से दंपति की मौत
परिवार के सदस्य सोये थे अपने कमरों में, सुबह पता चला दोनों की मौत हो गई
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। गांव फतेहगढ़ में एक दंपति की फर्राटा में आए करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी भनक भी नहीं लगी, जबकि सुबह जब दंपति नहीं उठा तो परिवार ने कमरे में देखा कि दोनों मृत पड़े थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई के बाद शव वारिसों को सौंप दिए।
गांव फतेहगढ़ के रहने वाले 35 वर्षीय धर्म सिंह व उसकी 32 वर्षीय पत्नी सीमा घर पर अपने कमरे में फर्राटा पंखा लगाकर सोए हुए थे। इसी दौरान किन्हीं कारणों से वे पंखे में आए करंटे की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की जान चली गई। मृतक दंपति का एक बेटा व एक बेटी है। बेटी अपनी बुआ के घर गई हुई थी, जबकि बेटा अपनी दादी के पास सोया हुआ था। जब सुबह देर तक दंपति नहीं उठा तो बेटे ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज न आने पर परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया। इस पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजों को तोड़कर देखा तो दोनों पति-पत्नी मृत पड़े थे। इसकी सूचना पटवी चौकी में दी गई। चौकी इंचार्ज रमेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की व शवों को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला ले गए। यहां शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना की सूचना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।