{"_id":"6b0b1879d3f833c1d708433d","slug":"prerna-and-pratibha-sadan-stood-first-in-badminton-ambala-news-c-36-1-sknl1003-173332-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बैडमिंटन में प्रेरणा और प्रतिभा सदन रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बैडमिंटन में प्रेरणा और प्रतिभा सदन रहे प्रथम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का दमखम दिखाया। यह मुकाबला छात्र और छात्राओं के बीच अलग-अलग वर्गों और टीमों में करवाया गया।
कक्षा छठी से आठवीं तक के बालिका वर्ग में प्रेरणा सदन ने पहला और प्रयास सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के बालिका वर्ग में प्रगति सदन प्रथम रहा, जबकि प्रेरणा और प्रयास सदन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं कक्षा छठी से आठवीं तक के बालक वर्ग में प्रतिभा सदन ने प्रथम और प्रयास सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के बालक वर्ग में प्रतिभा सदन पहले और प्रगति सदन दूसरे स्थान पर रहा।
विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान राजेश जैन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें आगे की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना रहा। प्रधानाचार्या अंजू सूखीजा ने विजेता सदनों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में पूरे जोश से भाग लेना चाहिए।