फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने पाया आग पर काबू

- मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने पाया आग पर काबू

Fri, 20 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
- मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने पाया आग पर काबू
हैफेड द्वारा खरीदी गेहूं से भरी बोरियों में लगी आग, बारदाना जलकर राख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़ (अंबाला)।
नारायणगढ़ नई अनाज मंडी (एक्सटेंशन) में वीरवार को हैफेड द्वारा खरीद की गई गेहूं से भरी बोरियों में अचानक आग लगने से करीब 500 बोरी बारदाना जलकर राख हो गया, वहीं गेहूं को भी हल्का नुकसान पहुंचा। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। वहीं मंडी में उठान कार्य धीमा होने से आढ़ती परेशान है।
जानकारी मुताबिक मंडी के आढ़ती जिया लाल एंड संस की दुकान से हैफेड ने हजारों बैग खरीदे थे। मंडी में उठान की धीमी गति के चलते मालिकों ने गेहूं के बैग का मंडी की दीवार के साथ स्टॉक लगा दिया था। वीरवार को अचानक लगभग दोपहर तीन बजे इस स्टॉक में धुआं उठते देख वहां काम कर रहे पल्लेदारों के साथ-साथ आढ़तियों के भी हाथपांव फूल गए। आग की सूचना पाकर मौके पर हैफेड के डीएम डीपी मलिक, स्थानीय प्रबंधक जगमाल सिंह चौहान, मार्केट कमेटी के सचिव खुर्शीद अहमद ने मुआयना किया।
विज्ञापन




उधर, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अशोक अग्रवाल का कहना है कि सरकारी एजेंसी हैफेड ने लाखों क्विंटल गेहूं तो खरीद लिया है परंतु पेमेंट नाममात्र ही हुई है। उन्होंने डीएम हैफेड से सरकार द्वारा खरीदे गए गेहूं का शीघ्र भुगतान करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डीएम हैफेड डीपी मलिक ने सभी आढ़तियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मंडी में ठेकेदार द्वारा ज्यादा वाहन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ लोडिंग, अनलोडिंग करने वाले मजदूरों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी, जिससे दो दिन में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। इसके अलावा पेमेंट का भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed