फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   200 hundred feet burns in barada

दस मिनट में खाक 200 फुट का रावण

Sun, 13 Oct 2013 11:42 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sun, 13 Oct 2013 11:42 PM IST
विज्ञापन
200 hundred feet burns in barada
अंबाला के बराड़ा में दशहरा पर देश का सबसे ऊंचा रावण महज दस मिनट में खाक हो गया। विजय दशमी पर बराड़ा में 200 फुट ऊंचा रावण का पुतला, बटन दबाते ही आतिशबाजी के साथ राख हो गया।
विज्ञापन


आसपास के क्षेत्रों से आए काफी लोगों ने इस नजारे का आनंद लिया। इसके अलावा जिले भर में करीब डेढ़ दर्जन जगहों पर दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया।

 बराड़ा के दशहरा उत्सव में जहां एमएम यूनिवर्सिटी के चांसलर तरसेम गर्ग मुख्य अतिथि रहे, वहीं कैंट के रामबाग रोड दशहरा मैदान पर हुए आयोजन में केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन


इसी तरह बलदेव नगर, शहर सेक्टर आठ, नन्यौला, अंबाला छावनी नाच घर रेलवे कालोनी, अंबाला छावनी शिवाला मंडी, अंबाला शहर मॉडल टाउन, अंबाला शहर प्रेम नगर, नग्गल के जनसूई गांव, बराड़ा के दशहरा मैदान, बराड़ा के अधोया गांव, मुलाना के माता बाला सुंदरी मंदिर परिसर में दशहरा उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराड़ा में रविवार को रावण दहन से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद दशहरा स्थल पर श्रीराम व रावण के बीच युद्ध हुआ। इसके बाद रावण दहन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एमएम यूनिवर्सिटी के चांसलर तरसेम गर्ग ने रिमोट से बटन दबाकर रावण के पुतले का दहन किया।

रावण के इस पुतले की जूते से घुटने तक की लंबाई 40 फीट, घुटने से कंधे तक 85 फीट, गर्दन से मस्तक तक 25 फीट तथा  मुकुट व ताज की लंबाई 50 फीट है। श्रीरामलीला क्लब के संचालक तेजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 10 मार्च से इस पुतले का निर्माण शुरू किया गया था।


 उन्होंने बताया कि अगले साल 210 फुट का रावण तैयार किया जाएगा, जबकि गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में इस पुतले को शामिल करवने के लिए दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed