फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   20 thousand rupees fraud in the name of getting it installed in the salon

सैलून में लगवाने के नाम पर 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees fraud in the name of getting it installed in the salon
अंबाला। लेडीज हेयर ड्रेसर को सैलून में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित से 20 हजार रुपये तीन बार में अपने बैंक खाते में डलवाए थे। 7 सितंबर को गृहमंत्री अनिल विज को दी शिकायत के बाद थाना कैंट पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मंत्री को दी शिकायत में भुवन जशोरिया ने बताया कि वह शिवपुरी कॉलोनी, रामबाग रोड अंबाला छावनी का निवास है और वह हरियाणा ब्यूटी पार्लर अंबाला छावनी में बतौर लेडीज हेयर ड्रेसर का कार्य करता है। इसी साल 2022 जनवरी माह में उसके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसने अपना नाम संदीप पंचाल बताया और उसने किसी अन्य सैलून में नौकरी लगवाने की बात कही। जिस पर उसने मना कर दिया। इसके बाद संदीप पंचाल का फोन आया और उसने कहा कि वह उसे किसी निजी कंपनी में आकर्षक तनख्वाह वाली नौकरी लगवाने की बात कही और नौकरी लगवाने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की। भुवन उसके झांसे में आ गया और उसने उसके खाते में दो बार में 20 हजार रुपये डाल दिए। जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने आरोपी से रुपये मांगे। इस पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed