{"_id":"680155257cf71ea0ee0fb7b4","slug":"20-fancy-lights-installed-on-the-highway-were-stolen-ambala-news-c-36-1-amb1001-141029-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हाईवे पर लगी 20 फैंसी लाइटें चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हाईवे पर लगी 20 फैंसी लाइटें चोरी
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला छावनी के सौंदर्यीकरण को लेकर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन चोर अपनी कार्यशैली से सौंदर्यीकरण पर धब्बा लगा रहे हैं। अब चोरों ने अंबाला-साहा हाइवे पर लगी 20 से अधिक फैंसी लाइटों को चोरी कर लिया है। इनकी अनुमानित लागत लगभग दो लाख रुपये के करीब है। ऐसे में अब नगर परिषद के अधिकारियों को भी लाइटों की चिंता सताने लगी है।
वहीं दूसरा मामला गांधी मैदान की चारदीवारी पर लगाई गई लाइट्स को लेकर भी सामने आया है। अज्ञात चोर ने लगभग 10 से अधिक लाइटों को दीवार पर चढ़कर चोरी कर लिया है।
सरकारी संपत्ति की लगातार हो रही चोरी से ठेकेदार की भी परेशानी बढ़ गई है क्योंकि भी चारदीवारी के निर्माण को लेकर उसका बिल भी लंबित पड़ा हुआ है।
ऐसे में चोरी हुई लाइट्स की राशि किसके खाते से काटी जाएगी, इस पर अभी संशय बरकरार है।
पुलिस में शिकायत की तैयारी : अंबाला छावनी में निर्माण स्थलों से लगातार चोरी हो रहे सामान को लेकर सुरक्षा पर भी प्रश्नचिह्न लगने लगा है। ऐसे में इमारतों की सुरक्षा को लेकर भी कर्मचारी तैनात करने की योजना तैयार की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर अब नगर परिषद ने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन
बाकायदा इस संबंध में लिखित शिकायत दी जाएगी ताकि उन आरोपियों तक पहुंचा जा सके, जिन्होंने अंबाला-साहा हाइवे सहित गांधी मैदान की चारदीवारी से लाइटों को चोरी किया है।
नाइट स्ट्रीट फूड से भी चोरी हुआ था लाखों का सामान : सरकार संपत्ति चोरी करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले गांधी मैदान के साथ निर्माणाधीन नाइट स्ट्रीट फूड से भी लाखों रुपये का सामान चोरी हो चुका है।
इस संबंध में बाकायदा संबंधित ठेकेदार की तरफ से पुलिस को शिकायत भी दी गई लेकिन आजतक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।