{"_id":"611431298ebc3e78eb7c1e0b","slug":"2-thousand-546-students-gave-examination-for-admission-in-jawahar-navodaya-vidyalaya-ambala-news-knl796889131","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 हजार 546 छात्रों ने दी जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 हजार 546 छात्रों ने दी जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश को लेकर बुधवार को परीक्षा करवाई गई। शिक्षा विभाग की ओर से जिले भर में परीक्षा को लेकर 15 केंद्र स्थापित किए गए थे। जहां पर कुल 3 हजार 630 छात्रों ने परीक्षा देनी थी, लेकिन बुधवार को इनमें से केवल 2 हजार 546 छात्र ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। जबकि 1 हजार 84 छात्र किन्हीं कारणों से परीक्षा नहीं दे सके।
इस तरह कुल करीब 70 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा केंद्रों पर कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए छात्रों को कई बेंच छोड़ कर बिठाया गया था। इससे पूर्व भी पूरी जांच के बाद ही छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा सुबह 11 बजे से आरंभ होकर 1 बजे तक जारी रही। दो घंटे चली इस परीक्षा में कई बार संबंधित अधिकारियों ने सेंटर का निरीक्षण किया और व्यवस्था को जांचा। दो घंटे चली परीक्षा में छात्रों ने 100 अंक की परीक्षा दी। परीक्षा परिणाम आने पर मेरिट के आधार पर छात्रों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिलेगा। जिसका अब छात्रों को इंतजार है।
जिला के 15 सेंटरों पर नवोदय विद्यालय के छठी कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा सफल पूर्वक हुई। हमने कोरोना नियमों का भी पूरा ध्यान रखा। कुल 2 हजार 546 बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
- दिप्ती भटनागर, प्रिंसिपल नवोदय विद्यालय कौलां, अंबाला सिटी।