फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   2.20 lakh residents have hope of canal water facility

2.20 लाख बाशिंदों को नहरी पानी की सुविधा की जगी आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
2.20 lakh residents have hope of canal water facility
छावनी की जनता अब पानी के लिए त्राहि-त्राहि नहीं करेगी। नहरी पानी गर्मी में भी उन्हें ठंडक पहुंचाएगा। प्रोजेक्ट सिरे चढ़ते ही लगभग 2.20 लाख लोगों के घर तक बिना टुल्लू पंप के पानी पहुंचेगा। नगर परिषद द्वारा अधोमाजरा से घसीटपुर तक 22.4 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं करीब 8 किलोमीटर लंबी लाइन बिछा भी दी गई है। उम्मीद लगाई जा रही है कि करीब छह माह के भीतर यह प्रोजेक्ट सिरे चढ़ जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि कुछ क्षेत्रों में नहरी पानी की सप्लाई पहले से ही हो रही है, लेकिन अभी भी अधिकांश क्षेत्र इस सुविधा से महरूम हैं। उन्हें आज भी सरकारी नलकूपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में तो छावनी के ज्यादातर क्षेत्रों में त्राहिमाम की स्थिति पनप जाती है, लेकिन अब साल के 12 महीने छावनी की जनता को बिना किसी परेशानी के साफ और स्वच्छ पानी मिलेगा।
विज्ञापन

घसीटपुर में बनेगा मुख्य ट्रीटमेंट प्लांट
अमरूत योजना के तहत नगर परिषद घसीटपुर में फिल्टर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना करेगा। हालांकि यहां पहले भी एक ट्रीटमेंट प्लांट लगा है। लेकिन यह ट्रीटमेंट प्लांट मात्र 20.8 एमएलडी का है। इसीलिए जो एरिया अब तक नहरी पानी के प्रोजेक्ट से जुड़ चुके हैं उसके बावजूद भी उन्हें पूरी तरह से नहरी पानी का लाभ नहीं मिल रहा, क्योंकि ट्रीटमेंट होने वाली पानी की क्षमता उतनी ही है जितनी आज से 10 साल पहले थी। लेकिन अब नगर परिषद की ओर से घसीटपुर में दूसरा मुख्य ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। इसकी क्षमता करीब 30 एमएलडी की होगी। मतलब एकदम साफ है कि पहले से चल रहे 20.8 के साथ 30 एमएलडी का ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होने से पानी की क्षमता करीब ढाई गुना बढ़ जाएगी। ऐसे में जल संकट की स्थिति अगले 10 सालों तक में पैदा नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाए गए थे बूस्टर फिर भी दिक्कत बरकरार
हर घर तक पानी पर्याप्त मात्रा में पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से सात बूस्टर स्थापित किए गए थे, लेकिन पानी की क्षमता पहले 20.8 एमएलडी जितनी ही रही। उधर, जनसंख्या में लगातार होती रही। अलबत्ता पानी की ज्यादा खपत के चलते जनता को इन बूस्टरों का ज्यादा लाभ नहीं मिल सका।
इन क्षेत्रों को होगा फायदा
डिफेंस कालोनी बूस्टर से सेक्टर ए, बी, सी इत्यादि समस्त एरिया, कलारेहड़ी, टूंडला और बोह में आनंद नगर तक का एरिया को लाभ मिलेगा। वहीं, रामपुर बूस्टर से सरसेहड़ी के लोगों को फायदा होगा। इसी प्रकार शाहपुर बूस्टर से शाहपुर गांव, बब्याल बूस्टर से बब्याल,दयालबाग और दलीपगढ़, मच्छौंडा बूस्टर से सुंदरनगर, चंद्रपुरी और मच्छौंडा, शिवाला मंडी बूस्टर से साईं का बाग और शिवाला मंडी, करधान बूस्टर से प्रभु प्रेम पुरम आश्रम से खोजकीपुर, नग्गल और करधान एरिया।

छावनी की जनता को मिलेगी राहत
अधोमाजरा से घसीटपुर तक 22.4 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने का कार्य आरंभ हो गया है, उम्मीद है कि जल्द की कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद घसीटपुर में 30 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। यहां पानी को फिल्टर कर लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। छावनी की जनता को अब पानी के लिए त्राहिमाम नहीं करना पड़ेगा।
- विकास धीमान, एक्सईएन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed