{"_id":"5c82cf85bdec22143d3963b9","slug":"191552076677-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी से मिलेगी निजात, अंबाला में भी पाइपलाइन से होगी गैस की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी से मिलेगी निजात, अंबाला में भी पाइपलाइन से होगी गैस की सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला शहर के पांच सेक्टरों में अब घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने वाली है। अब सीधे ही पाइप लाइन से पीएनजी गैस घर तक पहुंचेगी। इसके लिए पेट्रोलियम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया से समझौता हो चुका है। इससे घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी से परेशान अंबाला के बाशिंदों को जल्द ही इस समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए सूरत की कंपनी को ठेका दिया जा चुका है। गैस पाइपलाइन से सप्लाई होने के कारण बारूद के ढेर पर बसे शहर के कई एरियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अभी तक शहर में करीब 8 ऐसे गैस सिलिंडरों के गोदाम हैं जोकि घनी आबादी के बीच चल रहे हैं। इस समय जिले में 30 गैस एजेंसी चल रही हैं। इनके करीब 3.26 लाख कनेक्शन धारक हैं। इनमें से अंबाला शहर में ही करीब 70 हजार से ज्यादा गैस कनेक्शन हैं।
अंबाला में यहां से होगी शुरुआत
इस योजना के अंतर्गत वैसे तो पूरे शहर में ही पाइप लाइन से गैस सप्लाई की जानी है, लेकिन फिलहाल इसकी शुरुआत अंबाला शहर के सेक्टर 7,8,9,10 के अलावा जेल लैंड से होगी। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों की वोटों से पहले ही काम खत्म भी कर दिया जाएगा। इन सभी सेक्टरों में काम पूरा करने में करीब एक माह का समय लगेगा। इस बारे में कंपनियों के अधिकारियों के साथ इसी माह बैठक भी हो चुकी है।
गड्ढा खोद पाइप के जरिये पहुंचेगी घरों तक गैस
यह गैस कनेक्शन देने के लिए मुख्य पाइप लाइन पहले ही बिछाई जा चुकी है। अब इस पाइप लाइन से घरों तक गैस पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी, लेकिन इसके लिए सभी सड़कों को उखाड़नेे की जरूरत नहीं पड़ेगी। 12 फुट की दूरी पर दो बाई दो का गड्ढा खोदा जाएगा। इसके माध्यम से ही पाइप जमीन में डालकर लोगों के घरों तक उसे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
संबंधित कंपनी घर के बाहर तक पहुंचाएगी लाइन
कंपनी केवल घर तक गैस पाइप लाइन पहुंचाएगी। इसके बाद पाइप लाइन से कनेक्शन लेकर उसे घर के भीतर तक पहुंचाने का काम उपभोक्ताओं को निजी खर्च पर करवाना होगा। कंपनी को केवल घर तक गैस पाइप लाइन डालने का ही टेंडर दिया गया है।
मीटर के जरिये आएगा बिल
उपभोक्ताओं के घर तक पहुंची पाइप लाइन पर मीटर लगा दिया जाएगा। इस मीटर में बिजली के मीटर की तरह यूनिट निकलेंगे। इसी के आधार पर उपभोक्ता को बिल भरना होगा। माना जा रहा है कि इस प्रक्रिया के कारण उपभोक्ताओं को करीब 30 फीसद तक सस्ती गैस मिलेगी।
वर्जन
काम चल रहा है। जल्द ही नतीजे धरातल पर दिखाई देने लगेंगे। इस कार्य के लिए सूरत की कंपनी को ठेका दिया गया है। सड़क किनारे 12 फुट पर गड्ढा खोद पाइप डाली जाएगी, जिसे भरने का काम नगर निगम करेगा। इस पर जो खर्चा होगा उसे कंपनी वहन करेगी।
- रतनलाल कटारिया, सांसद।
जल्द ही पाइपलाइन का काम शुरू हो जाएगा। गुजरात की कंपनी को ठेका मिला है।
- जगमोहन कुमार, जिलाध्यक्ष, भाजपा