फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जीआरपी ने कैंट स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान

जीआरपी ने कैंट स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान

Sat, 16 Feb 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने कैंट स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
अंबाला कैंट। पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर जीआरपी ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों के सामान को चैक किया गया। इसके अलावा कैंट बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ढीली दिखाई दी।
विज्ञापन

एसएचओ जीआरपी रामबचन ने बताया कि आतंकी हमले को लेकर अलर्ट है। इसी के कारण कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई, जबकि वेटिंग रूम आदि को भी चैक किया गया। इसके अलावा यूटीएस काउंटर पर मौजूद भीड़ पर भी नजर रखी गई। उन्होंने बताया कि आउटर सर्कुलेटिंग एरिया में भी जीआरपी ने वाहनों आदि की चेकिंग की। साथ ही लोगों को अलर्ट किया कि संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही इसकी जानकारी जीआरपी का दें। इसी अंबाला कैंट बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ढीली दिखाई दी। बस अड्डा प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारियों का कहना है कि बस स्टैंड पर दो सुरक्षा कर्मी ही हैं, जबकि एक सुबह व दूसरा शाम के समय ड्यूटी पर आता है। उल्लेखनीय है कि इस बस स्टैंड से उत्तर भारत के तमाम राज्यों के लिए बसों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन

उधर, सूत्रों के अनुसार आर्मी एरिया में भी सेना ने अपनी सक्रियता को बढ़ा दी है। विशेष टीमें क्षेत्र में गश्त कर रही हैं, जबकि सिविलियन एरिया को आने-जाने वाली सड़कों पर नजर रखी जा रही है। सूत्र बताते हैं कि हर संदिग्ध व्यक्ति को पूरी तरह से चैक करने के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed