{"_id":"5c6477cdbdec22089f03bcc2","slug":"191550088141-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारे में दिनभर सजे दीवान, श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारे में दिनभर सजे दीवान, श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारे में दिनभर सजे दीवान, संगत ने टेका माथा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में तीन दिवसीय सलाना समागम के दूसरे दिन रागी एवं ढाडी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान जत्थों ने गुरु हरकिशन साहिब के जीवन से संगत को बताया और गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समागम के दूसरे दिन प्रात: बेला से ही गुरुद्वारे में संगत का तांता लगना शुरू हो गया। सुबह से ही विभिन्न जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। ढाडी जत्थों ने गुरु इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार गुरु जी ने बाल्य अवस्था में ही संगत के लिए अपना जीवन तक न्योछावर कर दिया था। समागम के दौरान गुरुद्वारा परिसर में बन रहे नए लंगर हॉल की कार सेवा भी संगत ने की।
पंजोखरा साहिब तक निकाली प्रभातफेरी
उधर, प्रात: गुरुद्वारा सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी से सिख संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की अगुआई में प्रभातफेरी निकली जो बाजारों से होती हुई गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब तक पहुंची। इस अवसर पर ओंकार सिंह ने बताया कि गुरु जी के आगमन उत्सव को लेकर क्षेत्र की संगत में उत्साह है। इस अवसर पर प्रधान सुरजीत सिंह, दविंदर सिंह कोहली, कोषाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, अवतार सिंह, अमरजीत कौर, सिमरन कौर, तरलोचन कौर, किशन सिंह, मक्कड़, उधम सिंह, महिंद्र कौर, रवनीत कौर, हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।