{"_id":"5acfb4bc4f1c1bd73d8b4cce","slug":"191523561660-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर में हुआ विवाद, शाम को बाउंसर पर कर दी फायरिंग, गंभीर रूप से घयल अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर में हुआ विवाद, शाम को बाउंसर पर कर दी फायरिंग, गंभीर रूप से घयल अस्पताल में दाखिल
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल के बाहर बाउंसर पर फायरिंग, चंडीगढ़ रेफर, मौके से पांच खोल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
विजय रतन चौक पर वीरवार देर शाम फायरिंग की घटना से लोग सहम गए। एक होटल के बाहर तैनात बाउंसर पर युवकों ने फायरिंग कर दी। करीब पांच राउंड फायर किए गए। इस दौरान टांगों में छर्रे लगने से बाउंसर घायल हो गया, जिसे पहले कैंट सिविल अस्पताल ले जाया गया, उसके बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं फायरिंग के बाद युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर डीएसपी सुरेश कौशिक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जबकि तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। होटल संचालक की माने तो वीरवार दोपहर होटल में आए युवकों को होटल के बाहर खड़े वाहनों पर पत्थर मारने से रोका तो विवाद हुआ था। वहीं शाम को फायरिंग की घटना हुई। जिस जगह यह वारदात हुई वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फिलहाल पुलिस यह सुनिश्चित करने में लगी है कि दोपहर को हुए विवाद और शाम को हुई फायरिंग में कोई कनेक्शन है या नहीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज ली है। जानकारी मुताबिक सीसीटीवी में तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधे भागते हुए नजर आ रहे हैं।
यह है मामला
जानकारी मुताबिक वीरवार दोपहर कुछ युवक आए और होटल में कुछ देर रुकने के बाद बाहर आ गए। यहां पर इन युवकों ने बाहर खड़े वाहनों पर पत्थर मारे। इस दौरान बाहर मौजूद बाउंसर ने इन युवकों को रोका तो विवाद हो गया। कुछ देर बाद युवक मौके से चले गए। इसके बाद देर शाम कुछ युवक आए और उन्होंने आते ही बाउंसर सतपाल पर गोलियां चला दीं। बाउंसर ने किसी तरह बचने कोशिश तो की, लेकिन छर्रे लगने से वह जख्मी हो गया। वहीं सूचना पाकर डीएसपी कैंट सुरेश कौशिक सहित अन्य मौके पर पहुंचे। यहां पर पुलिस को प्रारंभिक जांच में कारतूस के पांच खोल बरामद हुए हैं। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की ताकि घटना के बारे में और जानकारी मिल सके। इसके अलावा होटल संचालक से भी बातचीत की गई। वहीं इस घटना के बाद जहां क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की हैं। सीआईए वन और टू के अलावा थाना क्षेत्र की टीम आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हैं।
कुछ बदमाशों ने विजय रतन चौक पर स्थित एक होटल के बाहर तैनात बाउंसर पर फायरिंग की है। बाउंसर को छर्रे लगे हैं, जिससे वह जख्मी हुआ है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। - सुरेश कौशिक, डीएसपी अंबाला कैंट