फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   राज्य मंत्री ने खुले दरबार में निपटाईं 170 शिकायतें

राज्य मंत्री ने खुले दरबार में निपटाईं 170 शिकायतें

Tue, 03 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
राज्य मंत्री ने खुले दरबार में निपटाईं 170 शिकायतें
राज्य मंत्री ने खुले दरबार में निपटाईं 170 शिकायतें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने रेस्ट हाउस नारायणगढ़ में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान अधिकारियों को समस्याओं के निवारण के निर्देश दिए। अधिकतर समस्याएं बिजली, पानी, वृद्धावस्था पेंशन, खाद्य एवं पूर्ति विभाग और पंचायत विभाग से संबंधित थीं। खुले दरबार में 170 शिकायतें आईं। इनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस दौरान खुर्द गांव की सरपंच मंजूबाला ने गांव की फिरनी और नाला बनवाने, जीत राम बड़ी उज्जल ने बेगना नदी से भूमि कटाव की रोकथाम कराने, जगत सिंह साहबपुरा ने गंदे पानी की निकासी का नाला बनवाने, सपेडा के परमिंद्र सिंह ने सपेडा से खारुखेड़ा तक सड़क बनवाने, गांव बरोली के निर्मल सिंह ने खेत के ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन करवाने का अनुरोध किया। लाहा की कुलविंद्र कौर ने आर्थिक सहायता का अनुरोध किया, गांव कुल्लड़पुर के अमरीक सिंह ने पीने के पानी की पाइप लाइन डलवाने, भूरेवाला के पूर्णचंद ने गली बनवाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, डीएसपी राजबीर सिंह, तहसीलदार रमेश अरोड़ा, नायब तहसीलदार शहजादपुर रूपिंद्र सिंह, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य अशोक साहनी, शिवालिक बोर्ड के सदस्य अश्वनी अग्रवाल, राज्य मंत्री के राजनैतिक सचिव सोहन सिंह, मारकंडा मंडल प्रधान नरेंद्र राणा कुराली, मार्केट कमेटी चेयरमैन नवीन शर्मा, निगरानी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, बांका सैनी, मुकेश गर्ग, मंगूराम कंजाला, सरपंच यूनियन जसविंद्र बख्तुआ आदि मौजूद रहे। राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में आठ अप्रैल को आयोजित व्यापारी सम्मेलन को लेकर सोमवार को अनाज मंडी शहजादपुर और नारायणगढ़ में आढ़तियों और व्यापारियों की बैठक लेकर उन्हें व्यापारी सम्मेलन में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि सरकार अन्य वर्गों के साथ व्यापारी वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार हरियाणा में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed