{"_id":"5aac1a594f1c1ba3238b58d4","slug":"191521228377-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार का मकसद है सभी का समान विकास : धनखड़
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि भाजपा सरकार का मकसद सभी का समान विकास है। इसी को लेकर सरकार योजनाएं बना रही है ताकि आम जनता सहित किसानों को भी इसका फायदा मिले। वे शुक्रवार को यमकेश्वर तीर्थ हुसैनी स्थित जाट धर्मशाला व सैनी सभा के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। धर्मशाला के लिए उन्होंने 6 लाख रुपये तथा समारोह की अध्यक्षता कर रहे राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पांच लाख की राशि देने की घोषणा की।
मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि जाट धर्मशाला का उपयोग समाज के सभी वर्गों के लोग शादी, विवाह आदि सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए कर सकेंगे। यह बड़े ही खुशी की बात है, धर्मशालाएं समाज के सभी वर्गों के काम आती है और इनसे आपसी भाईचारा बढ़ता है। वहीं राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा कृषि मंत्री ओमप्रकश धनखड़ ने किसान को आर्थिक तौर पर मजबूत करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए कृषि क्षेत्र में भावांतर जैसी नई-नई योजनाएं लागू की जा रही है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, जाट सभा प्रधान महेंद्र सिंह नगोली, हरफूल सिंह, सरपंच यूनियन प्रधान जसविंद्र बख्तुआ, भाजपा जिला महामंत्री राजेश बतौरा, नंबरदार अंग्रेज सिंह दूधली, सरपंच रामकरण हुसैनी, लाजपत भारांपुर, हरबंस सिंह कक्डमाजरा, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिहं लाडी, मान सिंह बनौदी, दिलबाग बनौदी, राजबीर सिंह, पंचायत समिति शहजादपुर चेयरमैन गुरनाम सिंह, पंचायत समिति नारायणगढ़ वाइस चेयरमैन गुरमीत सिंह, बलबार सिंह दूधली, कर्मबीर भूखड़ी, तरसेम तंदवाल आदि मौजूद रहे।
उधर, सैनी सभा नारायणगढ़ द्वारा सैनी धर्मशाला नारायणगढ़ में आयोजित वार्षिक समारोह में मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि जनता वर्तमान सरकार के जनकल्याण के काम एवं योजनाओं की तुलना पूर्व की सरकारों से करें चाहे व चौटाला सरकार रही हो या फिर हुड्डा सरकार तो आप स्वयं अंदाजा लगा पाएंगे कि वर्तमान भाजपा सरकार वायदों से बढ़कर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग जनता को गुमराह करने के लिए अनर्गल प्रचार कर रहे है। धनखड़ ने सैनी धर्मशाला के लिए 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भाई चंदन सैनी, शिवालिक बोर्ड के सदस्य अश्वनी अग्रवाल, पंचायत समिति शहजादपुर चेयरमैन गुरनाम सिंह, रामनिरंजन, जयचंद सैनी, मा. दयाल सिंह, ऋषि पाल, शिव राम, बलदेव सलौला, भाजपा मंडल नारायणगढ़ मीडिया प्रभारी संजीव सैनी आदि मौजूद रहे।