{"_id":"59a4633f4f1c1bd9018b460b","slug":"191503945535-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा मुखी के खिलाफ गुस्सा, कईं अनुयायियों ने फैंके बाबा के चित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा मुखी के खिलाफ गुस्सा, कईं अनुयायियों ने फैंके बाबा के चित्र
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना।
सीबीआई कोर्ट द्वारा डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद उनके कई अनुयायी बाबा की करतूत से आहत हैं। इन लोगों ने डेरा मुखी के चित्रों को पानी में बहा दिया, वहीं कई लोगों ने अपने घर के बाहर लिखी डेरा की टैग लाइन को ही कुरेद डाला।
इन लोगों का कहना है कि वे धर्म कर्म के लिए जुड़े थे, लेकिन जिस तरह से बाबा का यह चेहरा देखने को मिला, उससे काफी आहत हुए हैं। इसी कारण से कई अनुयायी डेरा मुखी के चित्र मारकंडा नदी में बहा रहे हैं। यह दौर 25 अगस्त से ही शुरू हो गया, जब कोर्ट ने बाबा को दोषी ठहराया। एक डेरा प्रेमी ने तो घर के बाहर लिखी डेरा की टैगलाइन को स्वयं ही हथौड़ी के साथ कुरेद डाला। इतना ही नहीं एक बुजुर्ग महिला तो बाबा की फोटो लेकर मारकंडा नदी तक पहुंची और इस में बह रहे पानी में इस फोटो को डाल दिया। बुजुर्ग महिला का कहना है कि वह केवल प्रभु के नाम पर डेरे से जुड़ी थी, लेकिन बाबा के आंतरिक आचरण के बारे में कोई ज्ञान नहीं था। अब जो हो रहा हैं उसको देखते हुए ही यह फोटो व डेरा संबंधित सामग्री को मारकंडा नदी में बहाने आई हूं।