फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - टांगरी बांध पर सड़क बनाने की योजना में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं

- टांगरी बांध पर सड़क बनाने की योजना में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं

Mon, 03 Jul 2017 12:21 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
- टांगरी बांध पर सड़क बनाने की योजना में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं
50 लाख से होगी बिजली ट्रांसफार्मर और पोल की शिफ्टिंग
विज्ञापन

अंबाला कैंट। टांगरी बांध पर बनने वाली सड़क का शिलान्यास होने के बाद भले ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया हो, लेकिन सड़क निर्माण में आठ किलोमीटर में जगह-जगह लगे ट्रांसफार्मर व बिजली के खंभे विभाग के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अगर संबंधित विभाग की ओर से इन बिजली के पोल को हटवाने की कार्रवाई की जाती है तो ये बिजली के पोल रिहायशी मकानों के ठीक साथ हो जाएंगे, जिससे मकान मालिकों को काफी परेशानी हो जाएगी। अभी से कुछ जगह लोगों ने ट्रांसफार्मर न हटाने की मांग रखी है।

आठ करोड़ की लागत से तैयार होगी 18 फुट सड़क
दरअसल, टांगरी बांध पर बब्याल से नन्हेड़ा तक करीबन आठ किलोमीटर तक सड़क पर बनाने की योजना है। इस सड़क निर्माण का गत दिवस ही स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा शिलान्यास किया था और टांगरी में बांध का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। विभाग के
विज्ञापन

अनुसार टांगरी बांध पर सड़क के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट व छायादार पौधे भी लगाएं जाएंगे। ताकि टांगरी बांध के आसपास पड़ने वाली 40 से अधिक कालोनियों के लोगों को जगाधरी रोड तक जाने के लिए अब शहर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी व बिजली विभाग को करनी होगी मशक्कत
सड़क निर्माण से पहले टांगरी बांध की चौड़ाई काम चल रहा है और संबंधित विभाग द्वारा जेसीबी व मशीनों की सहायता से पूरी सड़क को एक बराबर किया जा रहा है, पंरतु निर्माण कार्य के दौरान कुछ एरियों में बांध की चौड़ाई बेहद कम है और वहां पर बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर कार्य में अड़ंगा बन रहे है। विभाग की मानें तो जब तब ये ट्रांसफार्मर या तो थोड़े पीछे नहीं होते है या फिर दूसरी जगह नहीं जाते हैं, जब तक चौड़ाई का काम नहीं हो सकता है। इसी को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी बिजली विभाग से सम्पर्क कर रहे है और उन्हें हटवाने की मांग कर रहे हैं। ताकि किसी भी तरह से ये निर्माण कार्य के दौरान बाधा न बन सकें।

इलाकावासी बोले, ट्रांसफार्मर पीछे की जगह शिफ्ट करें विभाग
टांगरी नदी पर सड़क निर्माण ने अभी रफ्तार भी नहीं पकड़ी है कि बांध के नजदीक इलाकावासियों द्वारा ट्रांसफार्मर व बिजली के पोल को लेकर विरोध शुरू हो गया है। इलाकावासी पवन कुमार, सावित्री, पायल, आर्यन का कहना है कि विभाग भले ही बांध पर सड़क बना रहा है, अगर विभाग ट्रांसफार्मर हटाने की जगह पीछे करता है तो उसका विरोध किया जाएगा। उनका कहना है कि पहले ही ट्रांसफार्मर से काफी परेशानी होती है और वह पीछे करते है तो वह पूरी तरह से मकान की जद में आए जाएगा। विभाग को चाहिए कि वह ट्रांसफार्मर व बिजली के पोल को हटवाकर टांगरी बांध के अंदरूनी साइड लगा दी।


टांगरी बांध पर ट्रांसफार्मर व बिजली के पोल शिफ्ट किए जाएंगे, बिजली विभाग से मंजूरी लेकर करीबन 50 लाख का बजट बनाया गया है, ताकि तीनों सबडिवीजन में आने वाले बिजली पोल व ट्रांसफार्मर को शिफ्ट किया जाए और ये काम बिजली विभाग की देखरेख में पीडब्लूडी बीएंडआर की एजेंसियों द्वारा किया जाएगा’
- डीडी कंबोज, एक्सईएन, पीडब्लूडी बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed