फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   19 players of gymnastics will get scholarship

जिम्नास्टिक के 19 खिलाड़ियों को मिलेगी स्कॉलरशिप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
19 players of gymnastics will get scholarship
अंबाला। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की प्रतिभा पहचान और विकास समिति ने खेलो इंडिया टैलेंट डेवलपमेंट स्कीम के लिए 32 जिमभनास्टिक खिलाड़ियों की सिफारिश की है। इन खिलाड़ियोें अंबाला छावनी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण में बेहतर प्रदर्शन किया है। इसमें से चयनित 19 खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन

समिति के सदस्य निर्भय सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में 12-12 लड़के और लड़कियां शामिल है। इसमें रिदमिक और आर्टिस्टिक दोनों ही तरह के खिलाड़ी है। अब उनके प्रदर्शन मूल्यांकन और आयु सत्यापन के आधार पर 19 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश भर के ऐसे 100 खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप दी जाती है, जैसे जैसे खिलाड़ियों की संख्या कम हो जाती है तो खेलो इंडिया से 100 खिलाड़ी पूरे करने के लिए खिलाड़ियों की प्रतिभा के आधार पर चयनित किया जाता है।
विज्ञापन

अनुसंधान अधिकारी तनुगात्री मजूमदार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए सलाना 5.2 लाख रुपये और पॉकेट भत्ता के रूप में 1.2 लाख रुपये सालाना यानी प्रति माह 10 हजार रुपये खिलाड़ी को दिए जाएंगे। इसके अलावा 5.2 लाख रुपये प्रशिक्षण के रूप में खर्च होंगे, जो राशि खिलाड़ी के लिए आहार, आवास आदि पर खर्च की जाती है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी खिलाड़ियों को दी जाती है, ताकि खिलाड़ियों को खेल अभ्यास में किसी तरह की कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा के आधार स्कॉलरशिप के लिए चयनित किया जाता है। इसमें खेलो इंडिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शामिल होते है। जल्द ही भेजे गए 32 नाम में से 19 खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा। - राम विलास, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed