फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   19 coach train will come on platform one instead of 22

Ambala News: प्लेटफार्म एक पर 22 की जगह आएगी 19 कोच की ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
19 coach train will come on platform one instead of 22
अंबाला। अब अंबाला कैंट के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर 22 की जगह 19 कोच की ट्रेन रुकेगी। ये निर्णय अंबाला मंडल के अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लिया है। इस संबंध में मुख्यालय के निर्देश मिलने पर 23 ट्रेनों का प्लेटफार्म बदला गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले उत्तर रेलवे बड़ौदा हाउस मुख्यालय से आए एक उच्चाधिकारी का विशेष कोच प्लेटफार्म की बजाय प्लेटफार्म एक पर आकर रुका। प्लेटफार्म एक की लंबाई छोटी होने के कारण इसे लाइन पर खड़ा होना पड़ा। ऐसे में उच्चाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि प्लेटफार्म एक की लंबाई छोटी होने के कारण यह समस्या आई है। इस पर बोर्ड के सदस्य ने तुरंत इस अव्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए ताकि दूसरे यात्रियों को भी इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके बाद अंबाला मंडल के रेल अधिकारी मंथन में जुट गए और उन्होंने कई ट्रेनों का डाटा एकत्रित कर लिया। इनमें से 14 ट्रेनों में 22 कोच लगे थे जोकि प्लेटफार्म पर आकर रेलवे लाइन पर खड़े होते थे। 15 दिन की माथापच्ची करते हुए अंबाला मंडल ने रूपरेखा तैयार की और मुख्यालय के निर्देश पर 23 ट्रेनों का प्लेटफार्म बदल दिया।
विज्ञापन

-------------------
प्लेटफार्म एक पर आने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 14610 कटरा-ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस, 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी,12045 नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी,14524 अंबाला कैंट-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस,14521 दिल्ली-अंबाला कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस, 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर मेमू, 12380 अमृतसर-सियालदाह एक्सप्रेस और 19308 ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
प्लेटफार्म दो
ट्रेन नंबर 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस, 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल,18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 22424 अमृतसर-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस, 22446 अमृतसर-कानपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, 19412 दौलतपुर-साबरमती एक्सप्रेस,12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट।

---------------
प्लेटफार्म तीन
ट्रेन नंबर 14034 कटरा-दिल्ली जम्मूमेल और 12450 चंडीगढ़-मड़गांव गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस।
-----------------
प्लेटफार्म चार
ट्रेन नंबर 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस, 12460 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस और 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस।
----------------
प्लेटफार्म छह
ट्रेन नंबर 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस।
-----------
प्लेटफार्म एक की लंबाई छोटी है और इस कारण 22 कोच की ट्रेन के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था क्योंंकि ट्रेंन के अंत में लगे दो तीन कोच रेलवे लाइन पर खड़े होते थे। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था और हादसे का डर भी लगा रहता था। इसलिए मंथन के बाद 23 ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदलाव किया गया है। अन्य की प्रक्रिया भी चल रही है।
मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed