फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नीलगाय को बचाते पलटी पुलिस पीसीआर, दो घायल

नीलगाय को बचाते पलटी पुलिस पीसीआर, दो घायल

Thu, 06 Dec 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
नीलगाय को बचाते पलटी पुलिस पीसीआर, दो घायल
नीलगाय को बचाते पलटी पुलिस पीसीआर, दो घायल
विज्ञापन

साहा से शहजादपुर की तरफ पेट्रोलिंग कर रही थी पुलिस तो हुआ हादसा
सीएचसी शहजादपुर से सामान्य अस्पताल अंबाला शहर किया रेफर
फोटो नंबर :: 21
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। नेशनल हाईवे पुलिस की पीसीआर के आगे अचानक नीलगाय आने से पीसीआर पलट गई। हादसे में दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी शहजादपुर में उपचार दिया गया, जबकि उनको सिटी सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 73 पंचकूला-यमुनानगर पर नेशनल हाईवे पुलिस की गाड़ी पेट्रोलिंग कर रही थी, जिसका रूट एनएच 73 पर मुलाना से गांव कक्कड़माजरा व शहजादपुर तक था। जब देर रात पुलिस पीसीआर साहा से शहजादपुर की तरफ पेट्रोलिंग कर रही थी तभी गांव राजपुरा के पास पीसीआर के आगे अचानक नीलगाय आ गई। इससे पीसीआर अनियंत्रित होकर पलट गई। पीसीआर में सवार इंचार्ज ईएएसआई यशपाल सिंह व चालक ईएचसी राजकुमार को चोटें आईं। इनको सीएचसी शहजादपुर लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार देकर सामान्य अस्पताल अंबाला शहर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed