{"_id":"5aff2bb24f1c1b5a798b4e10","slug":"181526672306-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नग्गल मर्डर केस में शव को सोनीपत पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नग्गल मर्डर केस में शव को सोनीपत पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Updated Sat, 19 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नग्गल मर्डर केस : पोस्टमार्टम के लिए शव सोनीपत भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
जनसुई हेड के पास मंगलवार रात नाले में मिले प्रेम नगर के शुभम (19) के शव का पोस्टमार्टम अब सोनीपत मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। जानकारी मुुताबिक 19 वर्षीय शुभम की नशे की अधिक डोज लेने से मौत हो गई थी, इसका खुलासा उसके दोस्तों ने किया था। उन्हें डर था कि कहीं पोल न खुल जाए, इसके चलते तीनों ने उसके शव को पल्ली में बांध कर नाले में फेंक दिया था। गौरतलब है कि शुभम के परिजनों ने 14 मई को बलदेव नगर थाने मेें शुभम की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया था। मामले में यह पता चला है कि एक दोस्त ने कमरा किराए पर ले रखा था, वहां यह सभी दोस्त नशा करते थे। शुभम ने भी नशा किया था जिसके बाद वह होश में नहीं आया तो उसके दोस्तों ने उसे बोरी में बांध नग्गल में नहर के पास फेंक दिया था।
मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है, शव को सोनीपत मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर उन्हें 20 मई तक रिमांड पर लिया गया है। - राजीव कुमार, एसएचओ, थाना नग्गल।