फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मंत्री विज के विरोध में लगाए हार्डिंग्स को निगम ने उतारा, कांग्रेसियों के विरोध पर फिर से टंगवाए

मंत्री विज के विरोध में लगाए हार्डिंग्स को निगम ने उतारा, कांग्रेसियों के विरोध पर फिर से टंगवाए

Fri, 16 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मंत्री विज के विरोध में लगाए हार्डिंग्स को निगम ने उतारा, कांग्रेसियों के विरोध पर फिर से टंगवाए
मंत्री विज के विरोध में लगाए होर्डिंग्स को निगम ने उतारा, कांग्रेसियों के विरोध पर फिर से टंगवाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। अंबाला नगर निगम कार्यप्रणाली वीरवार को मजाक बनकर रह गई। कांग्रेसी भतीजे के धोखाधड़ी के आरोप में फंसने पर विज के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह विज के खिलाफ होर्डिंग्स लगाए थे। प्रदर्शन के दौरान ही निगम के कर्मचारियेां ने इन होर्डिंग्स को उतार दिया। केवल विज के विरोध में लगे होर्डिंग्स को उतरता देख कांग्रेसी भड़क गए। हंगामा बढ़ते देख अधिकारी मौके से खिसक गए। इतना ही नहीं उतारे गए होर्डिंग्स को फिर से फिर से टंगवा दिया। इसके बाद ही कांग्रेसी शांत हुए।
कांग्रेस ने वीरवार को पूर्व राजस्व मंत्री चौ. निर्मल सिंह के नेतृत्व में कैंट में विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली। इससे पहले कैंट के विभिन्न बाजारों में मंत्री विज के खिलाफ होर्डिंग्स लगाए गए थे। सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जाते ही नगर निगम टीम ने विभिन्न स्थानों पर विज के विरोध में लगे इन होर्डिंग्स को उतरवाना शुरू कर दिया। केवल मंत्री विज के खिलाफ लगे होर्डिंग्स उतारे गए, जबकि अन्य पर कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन समाप्त होने पर कांग्रेसी नेताओं को यह जानकारी मिली तो वह भड़क गए। सभी नगर निगम सदर जोन के स्टोर यार्ड में पहुंच गए। वहां उनकी निगम कर्मियों से बहस हो गई। कांग्रेसी नेता बार-बार पूछ रहे थे कि किसके कहने पर केवल विज के खिलाफ लगाए गए होर्डिंग्स उतारे गए हैं। इसका पहले किसी कर्मी ने जवाब नहीं दिया। बाद में कांग्रेस नेताओं को पता चला कि जॉइंट कमिश्नर गगनदीप सिंह के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। कांग्रेसी वहां पहुंचे, लेकिन तब तक जॉइंट कमिश्नर निगम कार्यालय से निकल चुके थे तो कांग्रेसियों ने उनसे मोबाइल पर बात की। जॉइंट कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि वह निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं, वहीं बात करेंगे। करीब दो घंटे तक कांग्रेसी उनका इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं लौटे। अंत में कांग्रेस ने इस मामले में निगम के खिलाफ पुलिस से आपराधिक शिकायत देने की बात की तो निगम प्रशासन बैकफुट पर आ गया। अंबाला नगर निगम के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि सुबह जिन होर्डिंग्स को दलबल के साथ निगम कर्मियों ने उतरा था, उन्हें ही दोपहर में पुन: उसी स्थान पर टांग दिया गया। होर्डिंग किस अधिकारी के कहने पर उतरे, क्यों उतारे गए, अन्य होर्डिंग क्यों नहीं उतारे गए आदि का कोई अधिकारी जवाब नहीं दे सके। कांग्रेसियों का आरोप था कि यह सब राजनीतिक दबाव में किया गया है। दूसरी ओर इस मामले में निगम अधिकारी बोलने के लिए तैयार नहीं है। मामला सत्तापक्ष और विपक्ष का होने के कारण अधिकारी फोन तक रिसीव नहीं कर रहे।
विज्ञापन

कर्मियों ने जोड़े हाथ, फिर बताए नाम
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम ने कांग्रेस भवन के पास, कबाड़ी बाजार और रामबाग रोड पर मंत्री विज के खिलाफ लगाए होर्डिंग्स उतरवा लिए थे। इसके बाद वह निगम कार्यालय पहुंच गए। कांग्रेस नेता ओंकार नाथी, नीतिन भाटिया, पार्षद जरनैल माजरा आदि की निगम स्टाफ से इस दौरान बहस भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम कर्मियों से होर्डिंग्स उतारने के लिखित आदेशों की प्रति मांगी तो सभी कर्मी चुप हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों में गरमा गरमी हो तक हो गई। कांग्रेसी नेता नीतिन भाटिया ने बताया कि निगम कर्मियों ने उन्हें बताया है कि जॉइंट कमिश्नर के मौखिक आदेश पर होर्डिंग्स उतारे गए हैं। इस पर उन्होंने निगम कार्यालय में पहुंच इस मामले को लेकर विरोध जताया गया तो जॉइंट कमिश्नर वहां से निकल गए। इसके बाद उन्हें जल्द कार्यालय में आने की बात कहकर घंटों तक नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में निकाला रोष मार्च, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
इससे पहले पूर्व मंत्री चौ. निर्मल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंट के बाजारों से मंत्री विज के खिलाफ रोष मार्च निकाला और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुभाष सिहाग को सौंपा। ज्ञापन में मंत्री अनिल विज को उनके पद से बर्खास्त करने की मांग की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निर्मल सिंह ने कहा कि मंत्री विज के भतीजे के भ्रष्टाचार में शामिल होने पर साफ है कि यह सरकार दूध की धुली नहीं है। इस मसले पर सरकार को कड़ा संज्ञान लेने की जरूरत है। मंत्री को उनके पद से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने दिसंबर माह में भी अंबाला में इसी मामले को लेकर शिकायत दी थी, मगर जानबूझकर इसकी जांच दबा ली गई। इसके बाद शिकायतकर्ता को पटियाला पुलिस के पास जाना पड़ा। उन्होंने कहा पीड़ित को इंसाफ प्रदेश में नहीं मिला, इस कारण उसे पंजाब जाना पड़ा। उन्होंने कहा यदि मंत्री को पद से हटाया नहीं गया तो कांग्रेस आगे भी विरोध जारी रखेगी। निकलसन रोड से आरंभ हुआ रोष मार्च सदर बाजार, विजय रतन चौक, रेलवे रोड से होता हुआ एसडीएम कार्यालय पहुंचा। इस दौरान महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव चित्रा सरवारा, सीनियर डिप्टी मेयर दुर्गा सिंह अत्री, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन ब्रह्मपाल राणा, पूर्व पार्षद ओंकार नाथी, गगन डांग, कांग्रेस यूथ नेता अतबुल महाजन, पार्षद जरनैल माजरा, सुरेश त्रेहन, सतीश कन्नोजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed