{"_id":"59861a0a4f1c1b045f8b481a","slug":"181501960714-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। बलदेव नगर में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके वालों को महिला के पति ने जब इसकी सूचना दी तो उन्होंने शक के आधार पर पुलिस को शिकायत सौंप जांच की मांग की। शनिवार सुबह बलदेव नगर की रहने वाली विवाहिता रेनू बाला (30) के पति सुरेश ने उसके मायके वालों घर पर जाकर बताया कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मायके वाले जब वहां पहुंचे तो उन्हें शक हुआ और परिवार वालों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बलदेव नगर पुलिस सक्रिय हुई और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया। बलदेव नगर में रहने वाले विवाहिता के भाई पिंटू ने बताया कि उनकी बहन रेनू बाला (30) का करीबन पांच वर्ष पहले सुल्तानपुर बैरियर पर जड़ौत रोड वासी सुरेश कुमार से विवाह हुआ था। शादी के बाद अब उनके दो बेटियां भी है। पिंटू ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे उनका जीजा सुरेश उनके घर पर आया और कहने लगा कि रेनू ने फांसी ले ली है। पिंटू ने बताया कि जब उन्होंने जाकर देखा तो उनकी बहन को जमीन पर लेटाया हुआ था और फांसी लेने की बात में कोई भी सच्चाई न देखते ही परिजनों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया और मामले में गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिवार सदस्यों के बयान होने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन