{"_id":"595d3b904f1c1be33d8b4573","slug":"181499282320-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल संरक्षण अधिकारी ने मांगी क्षमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल संरक्षण अधिकारी ने मांगी क्षमा
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल संरक्षण अधिकारी ने मांगी क्षमा
अंबाला सिटी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी मेघा सिंगला ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब के समक्ष क्षमा मांगी। गौरतलब है कि गत दिनों उन्होंने पांच बाल संरक्षण अधिकारियों की फोटो फेसबुक पर डालकर उसके नीचे पंज प्यारे शब्द लिख दिया था। इस पर सिख समाज के प्रतिनिधियों ने आपत्ति जताते हुए मामले की जानकारी डीसी को दी थी। इसके बाद अब बुधवार श्री गुरू ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर उन्होंने अपनी भूल के लिए क्षमा याचना की है। मेघा सिंगला ने कहा कि वह सिख धर्म की परंपराओं का सम्मान करती हैं। भूलवश फेसबुक पर भेजे गये चित्र के नीचे उनसे पंज प्यारे शब्द लिखा गया। बता दें कि इस मामले को लेकर एसजीपीसी सदस्य ने भी गत दिनों आपत्ति जताई थी।