फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1.78 crore will be spent on beautification of markets

Ambala News: बाजारों के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 1.78 करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
1.78 crore will be spent on beautification of markets
सुभाष पार्क के बाहर सड़क के डिवाइडर पर लगी फैंसी लाइट व खंभे। फाइल फोटो
अंबाला। छावनी के बाजारों का सुंदरीकरण होगा। इस पर लगभग 1.78 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर परिषद ने योजना तैयार करके निविदा जारी कर दी है, जिससे कि ठेका जारी किया जा सके। इस योजना के तहत छावनी के प्रमुख बाजारों में 300 फैंसी लाइट से लैस खंभे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

ये खंभे दूधिया रोशनी से लैस होंगे। इस कड़ी में पहले जहां सुभाष पार्क रोड, निकलसन रोड और राय मार्केट में लंबे फैंसी खंभे लगाए गए थे, वहीं अब सदर बाजार के आसपास के सभी क्षेत्रों को इसके लिए चिह्नित किया है। यह खंभे बाजार के डिवाइडरों पर लगाए जाएंगे। इसके अलावा बाजार के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी सुंदरीकरण का काम किया जाएगा। यहां हरे-भरे पेड़-पौधे रोपित किए जाएंगे ताकि बाजार आने वाले लोगों को पर्यावरण संरक्षित वातावरण मिल सके।
विज्ञापन

रात के समय भी रंग-बिंरगी रोशनी से लैस लड़ियों को यहां लगाया जाएगा। इसके अलावा बाजार में कुछ जगह को दोपहिया पार्किंग के लिए भी रखा जाएगा और यहां मार्किंग करवाई जाएगी ताकि दुकानदारों और वाहन चालकों का आपसी विवाद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेंच लगाने की भी है योजना
मौजूदा समय में किसी भी बाजार में बैंच नहीं हैं। इसलिए मजबूरन लोगों को या तो अपने वाहन में बैठना पड़ता है या फिर डिवाइडर पर। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ी परेशानी बुजुर्गों , बच्चों व महिलाओं को झेलनी पड़ती है। इसलिए अब बाजारों में कुछ ऐसी जगह को चिह्नित किया जाएगा, जहां बैठने के लिए बैंच या छोटे मेज आदि लगाए जा सकें ताकि लोगों को राहत मिल सके।

वर्जन
अंबाला छावनी के बाजारों के सुंदरीकरण के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है ताकि बाजार आकर्षक हो सकें और यहां आने वाले लोगों को सुविधाएं मिल सकें। इसी कड़ी में लगभग 1.78 करोड़ की लागत से 300 फैंसी लाइट से लैस खंभे लगाए जाएंगे। वहीं कुछ चौक-चौराहों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed