{"_id":"5c895ef6bdec2213ec62178e","slug":"171552506614-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों को जिला निर्वाचन अधिकारी अंबाला के कार्यालय में आकर दाखिल करना होगा नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों को जिला निर्वाचन अधिकारी अंबाला के कार्यालय में आकर दाखिल करना होगा नामांकन पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में आकर करना होगा नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने बुधवार को 01-अंबाला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने नामिनेशन से संबंधित किए जाने वाले कार्यों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामांकन प्रक्रिया से संबंधित कुछ कार्यों में बदलाव किया गया है। इसलिए अधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा जो हिदायतें नामांकन प्रक्रिया से संबंधित नई हैं, उस बारे अधिकारियों को जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रिटर्निंग अधिकारी शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि अंबाला लोकसभा क्षेत्र जैसे कालका, पंचकूला, नारायणगढ़, अंबाला छावनी, अंबाला शहर, मुलाना, सढौरा (अ.ज), जगाधरी व यमुनानगर के तहत जिस भी प्रत्याशी ने इस विधानसभा क्षेत्र के तहत या बाहरी क्षेत्र से आने वाले प्रत्याशी को अपना नामांकन पत्र दाखिल करना है तो उसे जिला निर्वाचन अधिकारी अंबाला के कार्यालय में आकर नामांकन पत्र दाखिल करना होगा, यहीं से उसे नामांकन प्रक्रिया से जुडे़ फार्म उपलब्ध करवाने का काम किया जायेगा।
-----------
प्रिंटिंग प्रेस के प्रतिनिधियों को भी चुनाव आयोग की हिदायतों के बारे में बताया
इससे पूर्व उन्होंने अपने कार्यालय में लोकसभा चुनाव 2019 की प्रचार सामग्री की छपाई के संबंध में भी प्रिंटिंग प्रेस के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए चुनाव आयोग की हिदायतों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छपाई सामग्री के मुख्य पृष्ठ पर पूरा पता, प्रिंटिंग प्रेस व प्रकाशक सहित मुद्रित करना होगा। इसके साथ-साथ उन्होंने छपाई के संबंध में प्रत्येक प्रिंटिग प्रेस मालिक/प्रिंटर्स, प्रपत्र, एक व दो छपाई संबंधी घोषणा जोकि दो व्यक्तियों द्वारा सत्यापित हो जिलाधीश के कार्यालय में छपाई के तुरंत बाद जमा करवानी होगी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, नगराधीश सुशील कुमार, चुनाव तहसीलदार आंचल गर्ग, कानूनगो अमित राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।