फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बस ने बाइक को मारी टक्कर, हेलमेट नहीं पहनने पर एक की मौत, दूसरा गंभीर, गुस्साए परिजनों ने हाईवे किया जाम

बस ने बाइक को मारी टक्कर, हेलमेट नहीं पहनने पर एक की मौत, दूसरा गंभीर, गुस्साए परिजनों ने हाईवे किया जाम

Fri, 08 Feb 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
बस ने बाइक को मारी टक्कर, हेलमेट नहीं पहनने पर एक की मौत, दूसरा गंभीर, गुस्साए परिजनों ने हाईवे किया जाम
सड़क पार कर रहे बाइक सवारों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन

-नेशनल हाईवे 65 पर मटहेड़ी चौक के पास बुधवार रात 12 बजे हुई घटना, गुस्साए परिजनों ने वीरवार को हाईवे पर लगाया जाम
-तहसीलदार के आश्वासन पर दो घंटे के बाद ग्रामीणों ने खोला जाम, हादसे में घायल एक युवक का चल रहा इलाज
------------
फोटो नंबर-----23

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नेशनल हाईवे-65 पर मटहेड़ी चौक की क्रॉसिंग पर बुधवार रात करीब 12 बजे हरियाणा रोडवेज की कैथल डिपो की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को सिटी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वीरवार दोपहर हाईवे पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक जाम के कारण वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। प्रशासन की ओर से पहुंचे तहसीलदार ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात 12 बजे मटहेड़ी शेखां गांव निवासी निपुण (26) और निर्मल (25) मटहेड़ी बस स्टैंड से घर के लिए निकले थे। जैसे ही वह गांव जाने के लिए हाईवे क्रॉस करने लगे इसी दौरान हिसार की तरफ से आ रही रोडवेज की बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान निपुण की मौत हो गई। निर्मल का इलाज जारी है। निर्मल की मौत से गुस्साए परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने वीरवार को मटहेड़ी चौक की क्रॉसिंग के पास हाईवे पर जाम लगा दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिलवाया कि वह मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। लेकिन, परिजन व अन्य ग्रामीणों ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया और मौके पर डीसी को बुलाने की जिद्द करने लगे। जाम खुलवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार विक्रम सिंगला मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। और लिखित शिकायत करने की बात कही। ग्रामीणों ने हादसों को रोकने के लिए हाईवे पर गांव के पास अंडरपास बनवाने की मांग रखी। तहसीलदार ने उन्हें आश्वासन दिलाया कि उनकी इस मांग को उच्चाधिकारियों के सामने रखेंगे। उनके आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोला।
विज्ञापन

--------------
पहले भी हो चुके कई हादसे
ग्रामीणों का कहना है कि इस क्रॉसिंग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उक्त जगह पर अंडरपास बनवाने के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है। हो रहे हादसों के बावजूद भी प्रशासन व सरकार इस मामले में लापरवाही पूर्ण रवैया अपना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान
दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों ने बताया कि दोनों घायलों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। अगर वे हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed