{"_id":"5af88ad54f1c1bd1408b519f","slug":"171526237909-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट से भरी मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट से भरी मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, बड़ा हादसा टला
Updated Mon, 14 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। रविवार की अलसुबह 4.20 मिनट पर सहारनपुर की तरफ से प्लेटफार्म नंबर-3 पर आ रही सीमेंट से लदी मालगाड़ी के इंजन के अगले दो पहिये पटरी से उतर गए। इसके चलते डेढ़ घंटे के लिए अप साइड का रेल मार्ग प्रभावित रहा। तकनीकी विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर रिलीफ वैन से इंजन को पटरी पर वापस चढ़ाया। उसके बाद अप साइड का रेल मार्ग शुरू किया गया। मालगाड़ी सीमेंट लेकर पंजाब की ओर जा रही थी। उधर अधिकारी घटना की जांच में जुटे गए हैं।
बता दे कि जैसे ही सुबह 4.20 पर मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर-3 पर दाखिल होने लगी तभी प्लेट फार्म के नीचे से गुजर रहे गुडगुड़िया नाले के करीब इंजन के अगले दो पहिये नीचे उतर गए। ट्रेन चालक ने तुरंत गाड़ी को वहीं रोक दिया और कंट्रोल रूम को इसके बारे में जानकारी दी। गनीमत ये रही कि इंजन के अगले दो ही चक्के उतरे थे। अगर बोगियों के पहिये उतर जाते तो मालगाड़ी पलट भी सकती थी ऐसे में बोगियों में भरा सीमेंट पटरियों पर बिखर जाता जिसके चलते रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो सकता था। उधर, चक्के पटरी से उतरने की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद मौके पर रिलिफ वैन को बुलाया गया। इंजन को दोबारा पटरी पर लाने के लिए करीब एक डेढ़ घंटा लग गया। इसके बाद मालगाड़ी यहां से रवाना हो सकी। सूत्रों की मानें तो तकरीबन आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। व्यवस्था को सुधारने के लिए तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी जुट गए थे।
गाड़ी के पहियों में फंसी गाय, डेढ़ घंटा देरी से पहुंची पैसेंजर
अंबाला कैंट। बीती रात गाड़ी संख्या 64524 लुधियाना से अंबाला पैसेंजर गाड़ी करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। गाड़ी लुधियाना से अपने निर्धारित समय शाम के 5.50 मिनट की बजाय 7.20 मिनट पर चली। जोकि कैंट रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 8.10 से 9.40 मिनट पर पहुंच गई थी। सूत्रों के अनुसार जैसे ही गाड़ी कैंट रेलवे स्टेशन के आउटर पर पहुंची तभी एक आवारा गाय ट्रेन की चपेट में आ गई और गाड़ी के पहियों में फंस गई, जिसके चलते गाड़ी के इंजन के निचले हिस्से में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद तकनीकी विभाग को इसके बारे में जानकारी दी गई। करीब डेढ़ घंटे तक कर्मी कार्य में लगे रहे। खराबी ठीक होने के बाद पैसेंजर ट्रेन सवा 12 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। उसके बाद गाड़ी को सहारनपुर के लिए रवाना किया गया।