फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - कहा, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जींद रैली में खुलकर दिखी गुटबाजी, कुसयां दिखीं खाली

- कहा, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जींद रैली में खुलकर दिखी गुटबाजी, कुसयां दिखीं खाली

Thu, 08 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
- कहा, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जींद रैली में खुलकर दिखी गुटबाजी, कुसयां दिखीं खाली
गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है : तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़ (अंबाला)।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि गुटबाजी का शिकार कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा है। जींद में हुई भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली में गुटबाजी ही दिखी, जबकि इस रैली में कुर्सियां तक खाली पड़ी रहीं। वे बुधवार को साइकिल यात्रा के तीसरे दिन पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर फेल करार देते हुए कहा कि ये लोग दिमाग से भी खाली हैं। इनके पास विकास और जनहित के कोई रोड मैप ही नहीं है। तंवर ने कहा कि उनकी साइकिल यात्रा से भाजपा घबराई हुई है और पहली बार विधानसभा के बाहर किसी सरकार ने अपनी उपलब्धियों का बखान करने के लिए शिलापट लगाया है। कांग्रेस के सता में आने पर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन नीति बहाल करने, बुढ़ापा पेंशन तीन हजार की घोषणा के साथ क्या किसानों का कर्ज भी माफ होगा, इस पर तंवर ने कहा कि यूपीए ने पहले भी बिना वायदा किए 71 हजार करोड़ के किसान के कर्ज माफ किए थे अब फिर सत्ता में आते ही प्रदेश के किसान को राहत दी जाएगी।

पहले गोवा अब मेघालय में अधिक सीट आने के बावजूद सरकार न बना पाने के सवाल पर अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा ने जोड़तोड़ व धनबल के दम पर लोकतंत्र का गला घोंटा है। पूर्वोत्तर के अधिकतर राज्य केंद्र की सत्ता के साथ ही जाते हैं। खुद को सीएम पद के लिए फिट बताने के सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष तंवर ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को पीएम पद के लिए काबिल बताया था। इस दौरान उनके साथ भूम सिंह राणा, पूर्व मंत्री विजेंदर कादियान बिल्लू, पूर्व मंत्री राम सरूप रामा, विकास चौधरी फरीदाबाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed