{"_id":"5957ef164f1c1bdc398b4d3a","slug":"171498935062-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- बाजारों में नो पार्किंग में खड़े वाहनों के काटे चालान, कई किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- बाजारों में नो पार्किंग में खड़े वाहनों के काटे चालान, कई किए जब्त
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम और पुलिस ने बाजारों से हटवाएं अतिक्रमण, वाहन जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। नगर निगम की टीम द्वारा शनिवार को बाजारों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान टीम के अलावा इलाका पुलिस भी मौजूद रही। जिन्होंने दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटवाएं और उन्हेें दोबारा अतिक्रमण करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान पुलिस ने बाजारों में नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे, वहीं कुछ वाहनों को जब्त भी कर लिया। निगम और पुलिस की ये कार्रवाई विजय रत्न चौक से आरंभ होकर सदर बाजार, सब्जी मंडी, हनुमान मार्केट और अन्य बाजारों में हुई। कार्रवाई की सूचना मिलते ही बाजारों में हड़कंप मच गया था और दुकानदार अपना सामान समेटते हुए दिखाई दे रहे थे। टीम में मौजूदा निगम कर्मचारियों ने कुछ दुकानों के बाहर पड़े सामान को भी ट्रालियों में डालकर जब्त कर लिया और ज्यादातर दुकानों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देते दिखाई दे रहे थे। कार्रवाई के दौरान जैसे ही टीम सब्जीमंडी स्थित राम बाजार के निकट पहुंची तो एक महिला ने टीम में मौजूदा इलाका थाना एसएचओ विजय व टीम को रोक लिया, महिला ने मौके पर ही टीम को मकान के बाहर एक दुकानदार द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत दी, परंतु एसएचओ ने कार्रवाई न कर महिला को निगम में जाकर शिकायत करने का सुझाव दिया और बिना कार्रवाई किए ही आगे की ओर बढ़ गए। वहीं पुलिस ने बाजारों में पीली पट्टी के बाहर खड़ी बाइकों के भी चालान किए और उन्हें मौके पर ही थमा दिए। एसएचओ विजय ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अतिक्रमण न हटाएं गए तो दुकानदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा और समय-समय पर ये कार्रवाई जारी रहेगी।