फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   17 private schools summoned to DEO office for starting more classes than the permanent recognition

Ambala News: स्थाई मान्यता से अधिक कक्षाएं लगाने पर 17 निजी स्कूल डीईओ कार्यालय में तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
17 private schools summoned to DEO office for starting more classes than the permanent recognition
अंबाला सिटी। स्थाई मान्यता से अधिक कक्षाएं लगाने को लेकर निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। विभाग ने पहले सभी खंड शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब इन स्कूलों को जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने डीईओ कार्यालय में तलब किया है। ऐसे 17 निजी स्कूलों को अपना रिकॉर्ड लेकर कार्यालय में बुधवार दोपहर 3 बजे बुलाया गया है। इस मामले में हाइकोर्ट की ओर से भी निदेशालय को ऐसे स्कूलों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह शिकंजा पूरे प्रदेश में कसा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि जिन विद्यालयों की ओर से पूर्व सत्र 2024-25 में स्थाई मान्यता से अधिक की कक्षाएं लगाई जा रही थी, उन स्कूलों को नए सत्र में दाखिला न देने बारे निर्देश दें। विद्यालयों के निरीक्षण उपरांत रिपोर्ट प्रस्तुत करने बारे निर्देश दिए गए थे, लेकिन विभाग के संज्ञान में आया कि कुछ विद्यालयों की ओर से विद्यालय के मुख्य द्वार पर स्थायी मान्यता से अधिक का नाम अभी भी लिखा हुआ है और छात्रों को स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र भी जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

डीईओ ने सभी बीईओ को निर्देश दिए कि ऐसे सभी विद्यालय मुखिया 23 अप्रैल को सांय 3 बजे तक विद्यालयों के बोर्ड पर स्थाई मान्यता का स्तर अंकित करते हुए फोटो सहित एवं लिखित में रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि स्थाई मान्यता से ऊपर सभी विद्यार्थियों को एसएलसी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
जिले के ऐसे 17 निजी स्कूलों को रिकॉर्ड लेकर कार्यालय में बुधवार तीन बजे बुलाया गया है। इन स्कूलों का स्थाई मान्यता संबंधित रिकॉर्ड चेक किया जाएगा और देखा जाएगा कि स्कूलों ने किस कक्षा स्तर तक दाखिला किया है और अगर स्थाई मान्यता से ऊपर दाखिला किया है तो क्या एसएलसी जारी किए गए हैं या नहीं।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
----
विभाग ने इन 17 स्कूलों को किया तलब
हरियाणा बोर्ड स्कूल

नाम स्थाई मान्यता प्राप्त

सेवा समिति हाई स्कूल छावनी 10वीं
ज्ञान ज्योति हाई स्कूल नन्योला 10वीं
मॉडर्न हाई स्कूल बराड़ा 10वीं
भारत विद्या मंदिर राजोखेड़ी 10वीं
बीएस जनता मिडल स्कूल उगाला 8वीं
हरियाणा विद्यालय मंदिर बराड़ा 8वीं
सरस्वती विद्या स्कूल ठाकुरपुरा 8वीं
गोल्डन हाई स्कूल बिहटा 8वीं
श्रीराम हाई स्कूल दोसड़का --

------

एनओसी फॉर सीबीएसई

मां भगवती पब्लिक स्कूल शहजादपुर 8वीं
माया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भूरेवाला 8वीं
तनेजा पब्लिक स्कूल तेपला 8वीं
एंजेल पब्लिक स्कूल बराड़ा 8वीं
सीसेल कान्वेंट पब्लिक स्कूल अंबाला छावनी 10वीं
आशा राम पब्लिक स्कूल अंबाला छावनी 10वीं
शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल बराड़ा 10वीं
राधा लाल गीता विद्या मंदिर बराड़ा 10वीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed