फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   एनएचएम हड़ताल के दौरान सिविल अस्पताल 4

एनएचएम हड़ताल के दौरान सिविल अस्पताल 4

Thu, 07 Feb 2019 08:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
एनएचएम हड़ताल के दौरान सिविल अस्पताल 4
फोटो नंबर : 7, 19 व 20
विज्ञापन

एनएचएम हड़ताल : डबल शिफ्ट में काम कर रहीं नर्सें, सिविल अस्पताल में 48 डिलीवरी
-कैंट व सिटी सिविल अस्पताल में नार्मल डिलीवरी के ज्यादा केस, दो एनएचएम वीरवार लौटीं काम पर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एक ओर एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर हैं, वहीं इन दो दिनों में अंबाला के दोनों सिविल अस्पतालों में 48 शिशुओं ने जन्म लिया है। प्रसूति विभाग में ज्यादातर स्टाफ एनएचएम हैं। बावजूद इसके डबल शिफ्ट में नर्सों ने काम कर इमरजेंसी के केसों को बखूबी हैंडल कर घरों में खुशियां प्रदान कीं। कुछ नर्स तो पांच तरीख से लगातार ड्यूटी पर थीं, जिन्हें वीरवार को कुछ स्टाफ के ड्यूटी पर आने पर रिलीव किया गया।
एनएचएम की हड़ताल के दौरान सिटी और कैंट के सिविल अस्पताल में सौ से ज्यादा महिलाओं को दाखिल किया गया। इनमें से सिटी में 28 महिलाओं और कैंट में 20 महिलाओं ने शिशुओं को जन्म दिया। प्रसूति विभाग में एनएचएम कर्मियों की ड्यूटी मुख्य नर्स के साथ रहती है और डिलीवरी केसों में इनकी जरूरत पड़ती है। हड़ताल के दौरान ड्यूटी दे रही अन्य नर्सों ने ड्यूटी को बखूबी अंजाम देते हुए सराहनीय कार्य किया। कैंट सिविल अस्पताल की बात करें तो एक ही नर्स के सहारे बुधवार को पांच नार्मल डिलीवरी केस निपटाए गए। यहां पर कुछ स्टाफ डबल शिफ्ट में काम कर रहा है, जिन्हें वीरवार दो कर्मियों के काम पर वापस लौटने पर रिलीव किया गया। वहीं सिटी अस्पताल में भी यही स्थिति है। बीते दो दिनों में यहां पर 28 डिलीवरी हुई हैं जिनमें से 12 सिजेरियन और 16 नार्मल डिलीवरी हुई हैं। अस्पताल प्रशासन ने दोनों अस्पतालों में अतिरिक्त नर्सों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने रोष मार्च निकाल जलाई टर्मिनेशन की प्रतियां
उधर, एनएचएम कर्मचारी संघ की ओर से वीरवार को भी हड़ताल जारी जारी रखी गई। कर्मचारियों ने सेवा नियमों की सुरक्षा के लिए व कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरुद्ध रोष मार्च निकाला। साथ ही उच्च विभाग से आई टर्मिनेशन की प्रतियो को भी जलाया। मार्च का आंरभ ट्रामा सेंटर सिविल अस्पताल से हुआ, जो पॉलिटेक्निक चौक, पुराना सिविल अस्पताल चौक, जगाधरी गेट, टीबी अस्पताल, आर्य चौक से होते हुए ट्रामा सेंटर में समाप्त हुआ। इसकी अध्यक्षता जिला सचिव हरिंद्र ने की। आंदोलन के दौरान मंच पर सुभाष प्रवक्ता आरटीएस अंबाला ने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने मिशन निदेशक कार्यालय से जारी कर्मचारी विरोधी आदेशों की आलोचना की। एनएचएम कर्मचारी संघ की उपप्रधान अनीता ने मिशन निदेशक से अपील की कि कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा एवं नियमितीकरण करने के लिए पॉलिसी शीघ्र बनाकर सरकार को भी भिजवाएं। जिला सचिव हरिंदर ने बताया कि आप पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जय हिंद से समस्याओं के बारे में चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हर जिले के पार्टी कार्यकर्ता एनएचएम कर्मचारियों के संघर्ष को समर्थन देंगे। मौके पर जिला प्रधान तरनदीप, आरटीएस प्रधान लाल चंद, आरटीएस प्रवक्ता सुभाष, जिला कार्यक्रम अधिकारी कविता, एमएंडइओ मनोज, कुणाल नेहा, फलीट मेनेजर अंजली शर्मा, मोनिका, दीपिका व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed