फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   त्योहारी दिनों में फडी का फंडा, बिगड़ेगी बाजारों की सूरत

त्योहारी दिनों में फडी का फंडा, बिगड़ेगी बाजारों की सूरत

Mon, 05 Nov 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
त्योहारी दिनों में फडी का फंडा,  बिगड़ेगी बाजारों की सूरत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। ट्विन सिटी के बाजारों में जाम झेलने के लिए लोग तैयार रहें, क्योंकि नगर निगम सोमवार से इन बाजारों में फड़ी लगाने की इजाजत दे सकता है। सोमवार को यह साफ होगा कि बाजारों में फड़ी लगाने दी जाए या नहीं, जबकि बाजारों के कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर किराया लेकर फड़ी लगाने की तैयारी कर ली है। ऐसे में त्योहार के सीजन में बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिल सकती है, जबकि आवाजाही में भी दिक्कतें झेलनी पड़ेगी। ट्विन सिटी में नगर निगम ने अभी तक बाजारों में अस्थायी स्टाल लगाने की इजाजत नहीं दी है। बावजूद इसके कुछ बाजारों में यह लगने लगे हैं। ऐसे में त्योहारी दिनों में दिक्कतें बढ़ना तय है। दूसरी ओर कुछ बाजार ऐसे हैं, जिनमें हालात ऐसे बनते जा रहे हैं, जिनमें से पैदल निकलना भी मुश्किल है। उधर, बाजारों में कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे फड़ लगाने के लिए जगह देते हुए हजारों रुपये किराया लेने की भी तैयारी कर ली है। बताया जाता है कि यह किराया कुछ दिनों के लिए चार से पांच हजार रुपये वसूला जा रहा है। सरकारी जमीन पर लगने वाली इस फड़ का किराया दुकानदार वसूलने की तैयारी में हैं।

मिल सकती है इजाजत
नगर निगम द्वारा अभी तक बाजारों में अस्थायी फड़ी लगाने की इजाजत नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि त्योहारी दिनों में इस तरह की फड़ी लगाने के लिए निगम द्वारा तहबाजारी के रूप में नियम अनुसार पर्ची काटती है, जिसकी आय निगम के खाते में जमा होती है। नगर निगम सोमवार को फाइनल करेगी कि बाजारों में यह फड़ लगाने की इजाजत दी जाए या नहीं। यदि इजाजत मिल जाती है, तो तीन से चार दिनों के लिए बाजारों में फड़ी लग सकती हैं।
विज्ञापन


दुकानों के बाहर सामान, तो कटेगी पर्ची
अभी तक दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त करने की कार्रवाई करने वाली नगर निगम अब त्योहारी दिनों में सिर्फ पर्ची काटेगी। दुकानों के बाहर पीली पट्टी वाहनों की पार्किंग के लिए दी है, जबकि इस पीली पट्टी के भीतर दुकानदारों ने अपना सामान रखा हुआ है। नगर निगम भी अब अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई की बजाय इनकी पर्ची काटने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों की स्थिति बदतर
अंबाला कैंट के बजाजा बाजार, राय मार्केट, रेलवे रोड, सदर बाजार, निकलसन रोड, सब्जी मंडी, ओल्ड सब्जी मंडी, सर्राफा बाजार, दाल बाजार, गुड़ बाजार, चौड़ा बाजार, सिटी में जगाधरी गेट, रेलवे रोड, बाजार बस्तीराम, शुक्ल कुंड रोड, कपड़ा मार्केट, सर्राफा बाजार, मानव चौक क्षेत्र ऐसे इलाके हैं, जहां पर अभी से हालात बदतर हो चुके हैं। यदि फड़ी लगाने की इजाजत दी जाती है, तो यहां पर स्थिति और बिगड़ेगी, जबकि बाजारों में पार्किंग की जगह तक नहीं बचेगी।

.................
बाजारों में फड़ी लगाने के लिए सोमवार को निगम आयुक्त से बात की जाएगी। इसके बाद ही तय किया जाएगा कि फड़ी लगाने की इजाजत दी जाए या नहीं। दूसरी ओर दुकानों के बाहर यदि सामान है, तो उसकी पर्ची काटी जाएगी।
- सतेंद्र सिवाच, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed