{"_id":"5b04765e4f1c1bd8408b7439","slug":"161527019102-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी भुगतने आए राजकुमार की कार रोक दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी भुगतने आए राजकुमार की कार रोक दी धमकी
Updated Wed, 23 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशी भुगतने आए ससुरालियों को कार रोक दी जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
अंबाला कोर्ट में दहेज प्रताड़ना के केस में पेशी भुगतने आए ससुरालियों की कार रोककर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में सिटी थाना पुलिस ने राजकुमार निवासी सांपला मंडी, रोहतक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे मनमोहित की शादी दोसड़का क्षेत्र में हुई थी, लेकिन बाद में मनमुटाव के चलते उनके पूरे परिवार पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हो गया था। इसके चलते वह कोर्ट में पेशी पर आए थे। राजकुमार ने बताया कि उसका बेटा मनमोहित और उनकी पत्नी (राजकुमार की) जमानत पर हैं। राजकुमार ने आरोप लगाया कि सोमवार को लड़की पक्ष भी अदालत में आया हुआ था। पेशी भुगतने के बाद वह, उसका पुत्र और पत्नी कार में अदालत परिसर से निकले तो कुछ दूरी पर शहर के एक अस्पताल के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार रोक कर उन्हें मजा चखाने की धमकी दी। इस दौरान मनमोहित कार को भगाकर पुलिस लाइन ले गया, जिसके बाद युवक वहां से फरार हो गए। इसके बाद राजकुमार ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। शिकायत में लड़की के परिजनों पर इस वारदात को करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।