{"_id":"5b0322384f1c1b5a798b5800","slug":"161526932024-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल डीजल की बढ़ती की कीमतों का विरोध, बांटी टॉफियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल डीजल की बढ़ती की कीमतों का विरोध, बांटी टॉफियां
Updated Tue, 22 May 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटीं टॉफी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टॉफियां बांटकर विरोध जताया। सोमवार को सिटी के प्रेम नगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाकर निकलने वाले वाहन चालकों को टॉफियां बांटीं गई। इस दौरान कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जुमलेबाजों की सरकार है। पहले इन्होंने देश पर नोटबंदी थोप दी, उसके बाद जीएसटी लागू कर देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिर रही हैं और देश में कीमतें बढ़ रही है। हिम्मत सिंह ने कहा कि सरकार ने लोगों को अच्छे दिनों का ऐसा आश्वासन दिया कि जनता कड़वे घूंट पीने को मजबूर हो गई। आज देश और प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है और सरकार के मुखिया विदेश भ्रमण में व्यस्त हैं। सरकार लोगों के पैसे से अपनी विदेश यात्राओं का जुगाड़ कर रही है।