फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - विधानसभा में लाए गए कानून को और सख्त करने की मांग

- विधानसभा में लाए गए कानून को और सख्त करने की मांग

Sun, 18 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
- विधानसभा में लाए गए कानून को और सख्त करने की मांग
रेप के हर दोषी को मिले मौत की सजा : यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
यूथ कांग्रेस सदस्यों ने शनिवार को कैंट रेस्टहाउस में प्रदेश सचिव अतुल महाजन की अगुवाई में बैठक की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा रेप के दोषी को मौत की सजा संबंधी कानून का कांग्रेस स्वागत करती है मगर इसे संशोधन की भी मांग करती है।

अतुल महाजन ने कहा कि हरियाणा सरकार ने रेप के मामले में जो नया कानून बनाया है इस कानून में अभी और सुधार सरकार को करने चाहिए। इस कानून को देशभर में लागू किए जाने की जरूरत है तभी यह सार्थक होगा। कानून के मुताबिक 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ रेप करने के दोषी व्यक्ति को मौत की सजा का प्रावधान है। कांग्रेस चाहती है कि रेप पीड़ित हर महिला के दोषी को मौत की सजा होनी चाहिए। प्रदेश सचिव ने कहा कि जिस तरह आज बच्चियों, लड़कियों, महिलाओं और बुजुर्ग महिलाओं के साथ भी रेप और गैंगरेप जैसी घटनाएं हो रही हैं उससे सख्त कानून से ही निपटा जा सकता है। कांग्रेस पार्टी इस मामले में जल्दी ही राज्यपाल को ज्ञापन देकर रेप के हर दोषी के लिए मौत की सजा का प्रावधान किए जाने की मांग करेगी। इस मांग को यूथ कांग्रेस पूरे प्रदेश में अभियान के तौर पर चलाएगी। महाजन ने कहा कि केवल कानून बना देने मात्र से कुछ नहीं होने वाला। व्यवस्था में बदलाव का जुनून सरकार को दिखाना होगा। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता रतनलाल टांक, आशा चौहान, राजकुमार सुंदरनगर, पवन बांगा, विकास वालिया, पंडित राजन शास्त्री, जितेश पाल, नवीन टूटेजा, तिलक राज, अशोक शर्मा, अनिल कुमार, भास्कर शर्मा, पोपा पहलवान, प्रमोद कुमार, लाजपत चौहान, अमरेंद्र सिंह, अमन, मयंक कपूर, साहिल सैनी, कुलविंदर, विकास और मोहित कपूर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed