फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   भाजपा ने जीता लोगों का विश्वास : विजयवर्गीय

भाजपा ने जीता लोगों का विश्वास : विजयवर्गीय

Sat, 17 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने जीता लोगों का विश्वास : विजयवर्गीय
भाजपा ने जीता लोगों का विश्वास : कैलाश विजयवर्गीय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों का विश्वास जीता है। पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं और लोगों भी सरकार की जमकर सराहना कर रहे हैं।

विजयवर्गीय सिटी विधायक असीम गोयल के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर आए थे और यहां पर आकर उन्होंने बूथ स्तर, जिला पदाधिकारियों, विधायक व मंत्रियों की बैठकें लेकर संगठन के विस्तार के संबंध में चर्चा की है। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य है कि पोलिंग बूथ का कार्यकर्ता भी मजबूत हो और वह भी सरकार की कल्याणकारी नीतियों से जनता को अवगत करवाने का काम करे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में योग्यता के आधार पर युवाओं का नौकरी देने का काम किया जा रहा है तथा हाल ही में निष्पक्ष ढंग से तथा पूरी पारदर्शिता के साथ 6134 क्लर्कों की भर्ती की गई है। इस दौरान महामंत्री एडवोकेट वेद पाल, जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार, वेयर हाउसिंग निदेशक अनुभव अग्रवाल, जिला सचिव रितेश गोयल, जिला परिषद सदस्य मनदीप राणा, संजय लाकड़ा, संजीव टोनी, प्रवीण कपूर, नम्रता गौड़, क्रांति चोपड़ा, गौरव गुप्ता, राजेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed