फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - निरीक्षण से पहले जीआरपी एसपी कार्यालय में ली अधिकारियों की बैठक

- निरीक्षण से पहले जीआरपी एसपी कार्यालय में ली अधिकारियों की बैठक

Sat, 19 Aug 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
- निरीक्षण से पहले जीआरपी एसपी कार्यालय में ली अधिकारियों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट।
पंचकूला की सीबीआई अदालत में डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर 25 अगस्त को फैसले से पहले अंबाला कैंट स्टेशन पर डीजीपी रेलवे के सेल्वराज ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और जीआरपी के अलावा आरपीएफ व जिला पुलिस के अधिकारियों से काफी समय तक चर्चा की।

शुक्रवार को डीजीपी के सेल्वराज जीटी रोड पर स्थित एसपी रेलवे कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जीआरपी एसपी कमलदीप गोयल के अलावा आरपीएफ अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों को लेकर चर्चा की। इस दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाले मार्गों के अलावा ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा पर भी चर्चा की। इसके उपरांत डीजीपी सीधे कैंट जीआरपी थाने में पहुंच गए जहां उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। यहां पर सुरक्षा प्रबंधों के अलावा उन्होंने मुलाजिमों के लिए बनाए जाने वाले खाने को भी चेक किया। इसके उपरांत वह स्टेशन पर पहुंच गए। स्टेशन पर इन व आउट गेट के अलावा यूटीएस काउंटर को चेक किया। फिर उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक को चेक किया जिसके बाद वह आरपीएफ पोस्ट पर पहुंचे। पोस्ट पर पहुंच उन्होंने आरपीएफ अधिकारियों से सुरक्षा को लेकर गहन चर्चा की। करीब बीस मिनट तक सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के बाद वह यहां से चले गए। बता दें कि डेरा प्रमुख पर 25 अगस्त को सीबीआई अदालत द्वारा निर्णय दिया जाना है और इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed