फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - नॉन इंटरलाङ्क्षकग व रेल लाइन के दोहरीकरण के कारण प्रभावित हुआ रेलमार्ग

- नॉन इंटरलाङ्क्षकग व रेल लाइन के दोहरीकरण के कारण प्रभावित हुआ रेलमार्ग

Wed, 05 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
- नॉन इंटरलाङ्क्षकग व रेल लाइन के दोहरीकरण के कारण प्रभावित हुआ रेलमार्ग
नहीं चली पैसेंजर ट्रेनें, यात्री हुए बेहाल
विज्ञापन

अंबाला कैंट।
मेरठ में नॉन इंटरलाकिंग और रेल लाइन के दोहरीकरण की वजह से मंगलवार को अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग अस्त-व्यस्त रहा। रेल मार्ग पर चलने वाली प्रमुख एक्सप्रेस व पैसेंजर रद रही जिस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेनें रद होने की वजह से अन्य ट्रेनों पर दबाव ज्यादा बढ़ गया जिस कारण ट्रेनों में खचाखच भीड़ रही। गर्मी व उमस में भीड़ से यात्री बेहाल दिखे। दूसरी ओर रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पूर्ण और आंशिक रूप से बहाल करने की घोषणा भी की है जिससे आने वाले दिनों में यात्रियों को लाभ मिलेगी। गौरतलब है कि रेल मार्ग पर कार्य की वजह से रेलवे ने चार से 14 जुलाई तक कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा पैसेंजर ट्रेन रद्द करने की घोषणा की थी। अंबाला से चलने वाली पैसेंजर के अलावा एक्सप्रेस ट्रेनें रद करने की घोषणा रेलवे ने की थी। मंगलवार को कैंट स्टेशन पर यात्री ट्रेनें रद्द होने की वजह से बेहाल दिखे। सुबह सहारनपुर की ओर जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेन रद होने की वजह से अमृतसर से सहरसा जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया। ट्रेन आने से पहले दो नंबर प्लेटफार्म यात्रियों से खचाखच भरा रहा। आलम यह था कि ट्रेन में चढ़ने तक की जगह नहीं थी। ट्रेन के आने से पहले ही यात्री प्लेटफार्म और पटरी से दूसरी ओर खड़े हो गए थे। गौरतलब है कि रेलवे ने दिल्ली-कालका, अंबाला-हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर के अलावा अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस को 14 जुलाई तक रद कर दिया है। इस मार्ग पर यह तीनों ट्रेनें लोकप्रिय थी।

पूर्ण और आंशिक रूप से रेल गाड़ियां बहाल
उधर रेलवे द्वारा पूर्ण रूप से बहाल की गई ट्रेनों में 19019/19020 बांद्रा टर्मिनस-देहरादून-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 29019/29020 मंदसौर-मेरठ सिटी-मंदसौर लिंक एक्सप्रेस, 54472/54471 ऋषिकेश-दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर को पूर्ण रूप से बहाल किया गया है। इसके अलावा 14511 इलाहाबाद-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस आठ जुलाई तक, 14512 सहारनपुर-इलाहाबाद नौचंदी एक्सप्रेस छह से नौ जुलाई तक बहाल रहेगी।
विज्ञापन


आंशिक रूप से बहाल रेल गाड़ियां
नौ से 13 जुलाई तक जो ट्रेनें बहाल हुई है उनमें 14163 इलाहाबाद-मेरठ सिटी संगम एक्सप्रेस अलीगढ़ तक चलेगी। इसके अलावा 18478 हरिद्वार-पुरी कालिंग एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से चलेगी। सात से 13 जुलाई तक 54472 ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर मार्ग में (सहारनपुर और सकोती टांडा के बीच) 40 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed