फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   16 girl students of Kalpana Chawla Polytechnic got scholarship of Rs 8 lakh

कल्पना चावला पॉलिटेक्निक की 16 छात्राओं को मिली 8 लाख रुपये की छात्रवृति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
16 girl students of Kalpana Chawla Polytechnic got scholarship of Rs 8 lakh
कल्पना चावला पालिटेक्निक का दृश्य। - फोटो : Ambala
कल्पना चावला पॉलिटेक्निक की 16 छात्राओं को मेरिट में स्थान हासिल करने पर सरकार की ओर से 8 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त की है। इन सभी छात्राओं ने अपने अपने स्ट्रीम में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके बाद 55 बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं ने प्रगति योजना के तहत छात्रवृत्ति पाने के लिए आवेदन किया। सभी का मूल्यांकन करने के बाद 16 छात्राओं के नाम का चयन हुआ है। इनमें प्रत्येक छात्रा को 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जा रही है। इन छात्राओं में कंप्यूटर इंजीनियर की प्राची, दीपिका, काजल, प्रीति धीमान, मेहक धीमान, सिमरन, फार्मेसी की अर्तिका, भूमिका, आंचल, इलेक्ट्रानिक्स की प्रिंयका, संजना कश्यप, एफएए की गायत्री, नेहा कल्यान, रविना देवी, तान्या, और ओएमएसी की मनदीप कौर को छात्रवृत्ति मिली है। यह छात्रवृत्ति एआईसीटीई (ऑल इंडिया कॉसिल टेक्निकल एजुकेशन) की ओर से प्रगति योजना के तहत दी जाती है। मुख्य रुप से इस योजना का लाभ प्रथम वर्ष में आने वाली छात्राओं को मिलता है।
विज्ञापन

16 छात्राओं को 8 लाख रुपये की छात्रवृत्ति मिल रही है। छात्राओं के लिए भी बहुत ही राहत की बात है कि उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। वहीं इससे अन्य छात्राओं का उत्साह और मनोबल भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

-रणबीर सिंह सांगवान, प्रिंसिपल कल्पना चावला राजकीय पॉलिटेक्निक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed