{"_id":"6ac6aba5b985bb45cd00e410","slug":"157-lakh-metric-tonnes-of-paddy-reached-the-mandis-but-slow-lifting-disrupted-the-situation-ambala-news-c-36-1-sknl1003-170868-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मंडियों में पहुंचा 1.57 लाख मीट्रिक टन धान, धीमे उठान से बिगड़ी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मंडियों में पहुंचा 1.57 लाख मीट्रिक टन धान, धीमे उठान से बिगड़ी व्यवस्था
विज्ञापन
अंबाला छावनी के मोहडा स्थित नई अनाज मंडी में लगे धान के ढेर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिले की 15 अनाज मंडियों में धान की आवक तेजी से जारी है। अब तक मंडियों में 1.57 लाख मीट्रिक टन (1,57,033.67 मीट्रिक टन) धान पहुंच चुका है। इसमें से सरकारी व निजी एजेंसियों की ओर से 87,353 मीट्रिक टन फसल की खरीद की है, लेकिन उठान की सुस्त रफ्तार के कारण मंडियों में बोरियों के ढेर लग गए हैं।
हालात ऐसे हैं कि किसानों को धान बेचने के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। धीमा उठान होने के कारण मंडियों की व्यवस्था बिगड़ गई है। अब तक केवल 19,691 मीट्रिक टन धान का ही उठान हो सका है। उठान धीमा होने पर डीएफएससी जितेश गोयल ने बताया कि कुछ मंडियों में राइस मिलर्स का सत्यापन नहीं हो सका है।
इस कारण से उठान नहीं हो सका है। जहां धीमी गति है वहां जीपीएस लगे ट्रकों में दिक्कत आ रही है। इसका समाधान किया जा रहा है। धान की आवक और उठान के मामले में अंबाला सिटी मंडी सबसे आगे है। सिटी मंडी में अब तक 25,695.69 मीट्रिक टन धान पहुंचा है, जिसमें से 20,052 मीट्रिक टन की खरीद और 11,578.69 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है। दूसरे स्थान पर बराड़ा मंडी में 20,034.13 मीट्रिक टन, मुलाना में 19,609.90 मीट्रिक टन आवक दर्ज है। मंडियों में उठान की सुस्त चाल किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ा रही है।