फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नवनिवाहित जोड़े ने सिविल अस्पताल के गेट पर निगला जहरीला पदार्थ, रेफर

नवनिवाहित जोड़े ने सिविल अस्पताल के गेट पर निगला जहरीला पदार्थ, रेफर

Thu, 04 Jul 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
नवनिवाहित जोड़े ने सिविल अस्पताल के गेट पर निगला जहरीला पदार्थ, रेफर

विज्ञापन
अंबाला । बुधवार दोपहर पंजलासा चौक नारायणगढ़ पर किराये के मकान में रह रहे नवविवाहित जोड़े ने सामान्य अस्पताल के गेट के सामने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोपहर के समय सामने आए इस घटनाक्रम में लोगों ने नवदंपती को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जाता है कि दोनों ने पिछले दिनों घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी और दोनों अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

जानकारी के मुताबिक साढौरा निवासी 24 वर्षीय युवक तथा सरांवा जिला यमुनानगर निवासी 22 वर्षीय युवती ने बुधवार की दोपहर सामान्य अस्पताल के सामने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब इन दोनों की हालत गंभीर होने लगी तो राहगीरों ने इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पता चला है कि अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखने वाले इस जोड़े ने पिछले दिनों घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था और पिछले कुछ समय से नारायणगढ़ के पंजलासा चौक क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed