{"_id":"5cfabd1fbdec22076100d446","slug":"155993628120-ambala-news200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे तो बारिश में अंबाला डूब जाएगा...जेसी साहब!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे तो बारिश में अंबाला डूब जाएगा...जेसी साहब!
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। गुडगुडिया नाले में मल्टी लेवल पार्किंग की वजह से नाला ब्लॉक पड़ा है और पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। बारिश सिर पर हैं, ऐसे में तो अंबाला डूब जाएगा...जेसी साहब। यह बात स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार सुबह बारिश से पहले ड्रेनों व नालों की सफाई को लेकर बुलाई गई अधिकारियों की विशेष बैठक में नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर सत्येंद्र सिवाच से कही। डीसी शरणदीप कौर और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में डेढ़ घंटा चली बैठक में मंत्री विज ने एक-एक नाले की सफाई के बारे में अधिकारियों से जवाब तलब किए। सबसे ज्यादा निगम अधिकारियों को फटकार पड़ी, क्योंकि निगम के अधीन अधिक नाले हैं, जिनमें सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं है। कैंट में पानी निकासी का प्रमुख गुडगुडिया नाला और महेशनगर ड्रेन की सफाई को लेकर मंत्री विज ने अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई।
निगम को देते हैं डेढ़ करोड़ प्रतिमाह, फिर भी बेहतर नहीं सफाई
मंत्री विज ने कहा कि नगर निगम को सफाई के नाम पर करीब डेढ़ करोड़ प्रति माह दिया जा रहा है। मगर सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं है। उन्होने ज्वाइंट कमिश्नर से कहा कि महेशनगर ड्रेन में गार व गंदगी जमी है जबकि जगाधरी रोड के नीचे से पानी ही नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में बारिश में कैसे पानी निकासी होगी। विज यही नहीं रुके, उन्होंने कहा गुडगुडिया नाले में मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण चल रहा है, जिसकी वजह से नाले का पानी रोका गया है। सेना क्षेत्र से नाले में पानी निकासी नहीं है। वह बोले की ठेकेदार का काम साइट पर जाकर देखो और चेक करो की दस दिनों में पानी निकासी आरंभ हो जाए। मंत्री ने यहां तक कहा कि ठेकेदार पर लगाम नहीं कसी जाती और जिस कारण निर्माण कार्य तक लेट हो रहे हैं।
हर नाले की थी मंत्री को जानकारी
बैठक में अधिकारियों ने कुछ नालों में सफाई को लेकर मंत्री को गुमराह करने का भी प्रयास किया। मगर मंत्री विज को हर नाले में कहां-कहां क्या स्थिति है उसकी पूरी जानकारी थी। बब्याल व बोह में नाले की सफाई की बात आई तो वह बोले कि मैं कल ही वहां पर था और वहां नाले की सफाई ठीक नहीं थी। इसपर अधिकारी बगले झांकने लगे और चुप्पी साध गए। मंत्री ने तलख अंदाज में कहा कि मुझे 15 दिनों में हर नाले और ड्रेन में पूरी सफाई दिखनी चाहिए। सफाई ऐसी हो की तल दिखना चाहिए। दस दिन बाद वह डीसी के साथ मिलकर नालों में सफाई का जायजा लेंगे। यदि लापरवाही मिली तो अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विभिन्न विभागों को दिए निर्देश
रेलवे, एनएचएआई
मंत्री ने नेशनल हाईवे के तकनीकी अधिकारी निर्मल सिंह और रेलवे के अधिकारी बजरंग दास को भी निर्देश दिये कि वे सुस्ती छोड़कर चुस्ती से कार्य करने की आदत डालें और अपने-अपने क्षेत्र में नालों की सफाई व गाद निकालने के कार्य के साथ-साथ मरम्मत इत्यादि के कार्य को शीघ्रता से पूरा करवाएं। उन्होंने यह कहा कि कुछ अधिकारियों ने गाद निकलवा कर नालों के किनारों पर डाल दी है। ऐसा करने की बजाए गाद को उठवाकर निर्धारित स्थानों पर पहुंचाएं।
सिंचाई विभाग
कार्यकारी अभियंता प्रवीन गुप्ता ने बताया कि महेशनगर ड्रेन, एयर फिल्ड डाईवर्सन ड्रेन, लिंक ड्रेन का कार्य प्रगति पर है। इन सभी कार्यों को निर्धारित तिथि से पहले पूरा कर लिया जाएगा जबकि गुडगुडिया नाला और कुंडा ड्रेन में गाद निकालने का कार्य शीघ्र शुरू किया जा रहा है। इसे 25 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री विज ने इसपर कहा कि शॉर्ट ट्रम, मीडियम ट्रम और लॉन्ग ट्रम की परियोजनाओं को निर्धारित समय के अनुसार पूरा किया जाए।
जनस्वास्थ्य विभाग
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे बाढ़ प्रबंधन, पानी की निकासी और मरम्मत के कार्यों की भी मंत्री ने समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि पानी निकासी के लिए पर्याप्त संख्या में डीजल के पंप उपलब्ध हैं, स्थायी बिजली पंपों की भी व्यवस्था है। इस पर मंत्री ने कहा कि पानी की निकासी की जरूरत पड़ने पर बिजली के साथ-साथ जेरनेटर सेटों की व्यवस्था भी की जाए। खासकर महेशनगर ड्रेन टेल एंड पर।
नगर निगम
नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर सत्येंद्र सिवाच ने मंत्री को आश्वासन दिया कि कार्यों को निर्धारित समय के अनुसार पूरा करने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है। जगाधरी रोड से इंदिरा पार्क रोड, इंदिरा पार्क रोड से राय मार्केट पुली, राय मार्केट पुली से विजय रतन चौक, विजय रतन चौक से राजकीय कालेज पुली, राजकीय कालेज पुली से ग्वाल मंडी पुली और ग्वाल मंडी पुली से रेलवे लाइन जीटी रोड के अलावा ग्वाल मंडी पुली से रेलवे लाइन तक सफाई और गाद निकालने के कार्य का शेड्यूल तैयार कर लिया है। गुडगुडिया नाला, गेल ड्रेन, महेशनगर नाला, रंगिया ड्रेन, हाथीखाना मंदिर, सेंटर नाला, इको ड्रेन इत्यादि का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
नालों का निरीक्षण कर एसडीएम और निगम कमिश्नर दें रिपोर्ट
डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि जिन ड्रेनों या नालों में सफाई की जानी है या फिर गाद निकालने का कार्य किया जाना है। वहां पर एसडीएम व निगम कमिश्नर दौरा करें और चल रहे कार्यों, विकास कार्यों की समीक्षा करके प्रतिदिन रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें। वहीं ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि नौ बड़े नालों की सफाई के लिए तीन महीने के लिए 130 अतिरिक्त आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी नियुक्त किए हैं। इन्हीं कर्मचारियों में से 60 कर्मचारी शहरी जोन में, 60 कर्मचारी सदर जोन में और 10 सफाई कर्मचारी हुडा सेक्टर में लगाए गए हैं।
29 मई के अंक में अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
गुडगुडिया नाले और महेशनगर ड्रेन में बारिश से पहले सफाई को लेकर अमर उजाला ने भी 29 मई के अंक में समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें अफसरों की लापरवाही को दर्शाया गया था।