फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   152 fancy lights will be installed in the markets of the cantonment at a cost of Rs 50 lakh.

Ambala News: छावनी के बाजारों में 50 लाख की लागत से लगेंगी 152 फैंसी लाइटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
152 fancy lights will be installed in the markets of the cantonment at a cost of Rs 50 lakh.
अंबाला। 50 लाख रुपये की लागत से छावनी के बाजारों में 152 फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देश पर नगर परिषद ने प्रस्ताव तैयार करके टेंडर लगा दिया है, ताकि जल्द से जल्द निविदाएं प्राप्त हों और लाइटें लगाने का कार्य शुरू हो सके।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता मंदीप सिंह ने बताया कि फैंसी लाइटों का टेंडर लगाने से पहले सभी बाजारों का निरीक्षण किया गया था, ताकि डिवाइडरों पर इन लाइटों को लगाने की योजना तैयार हो सके। सर्वे के बाद जो रिपोर्ट तैयार की गई, उसके आधार पर ही फैंसी लाइटों की संख्या निर्धारित की गई। मौजूदा समय में ऐसी फैंसी लाइटें निकलसन रोड पर लगी हुई हैं। लगभग 200 फैंसी लाइटें पहले ही इन स्थानों पर लगाई गई हैं जो रात के समय काफी आकर्षक नजर आती हैं।
विज्ञापन

इन फैंसी लाइटों को पिलर बनाकर लगाया जाएगा, ताकि करंट लगने का डर भी न रहे। फैंसी लाइटों के लगने से छावनी के बाजारों का स्वरूप बदल गया है। सदर बाजार के फव्वारा चौक पर भी ऐसी ही लाइटें लगाई जाएंगी। हालांकि, लाइटें लगाने के लिए पिल्लर तैयार करके कनेक्शन जोड़ दिया गया है। अब इन पिल्लर पर सिर्फ फैंसी लाइटें लगने का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बाजारों में लगेंगी
नगर परिषद से प्राप्त जानकारी के अनुसार फैंसी लाइटें लगाने के लिए कुछ बाजारों को चिह्नित किया गया है। इनमें राय मार्केट, फुटबाॅल चौक से लेकर पुल चमेली, बैंक रोड और फुटबाॅल चौक से अग्रसेन गेट तक फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा भी कुछ जगह हैं, जहां फैंसी लाइटें लगाने की योजना तैयार की जा रही है।

निगरानी के लिए टीम तैनात
फैंसी लाइटों को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद की तरफ से संबंधित ठेकेदार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नप की टीम भी इसकी निगरानी कर रही हैं। जहां भी समस्या नजर आती है, वहां कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान करवाया जाता है। ऐसी ही समस्या निकलसन रोड सहित रेलवे रोड पर लगी फैंसी लाइटों में आई थी जो बंद हो गई थी। मामले की जानकारी जब नप अधिकारियों को दी गई तो उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए तुरंत समस्या का समाधान करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed