फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सुविधा, समाधान और सुगम एप से मिलेगी निष्पक्ष चुनाव करवाने में पूरी मदद

सुविधा, समाधान और सुगम एप से मिलेगी निष्पक्ष चुनाव करवाने में पूरी मदद

Thu, 21 Mar 2019 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
सुविधा, समाधान और सुगम एप से मिलेगी निष्पक्ष चुनाव करवाने में पूरी मदद
सुविध एप से मिलेगी निष्पक्ष चुनाव करवाने में पूरी मदद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन चौकस है। चुनाव आयोग द्वारा जारी हिदायतों और निर्देशों की अनुपालना में कार्य किया जा रहा है। सुविधा, समाधान और सुगम एप से निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने में पूरी मदद मिलेगी। एप के बारे में डीसी ने बताया कि इसके माध्यम से कोई भी राजनीतिक दल व प्रत्याशी रैली, मीटिंग, रोड शो, वाहनों, हेलीकॉप्टर आदि के लिए अनुमति अब सुविधा पोर्टल पर ऑनलाइन ली जा सकती हैं। इसके अलावा प्रत्याशियों द्वारा इन सेवाओं के लिए ऑफलाइन आवेदन भी किए जा सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि प्रत्याशियों द्वारा चुनावी बैठक और लाउड स्पीकर, वाहन परमिट, जलसा, जुलूस, रैली, स्ट्रीट कॉर्नर मीटिंग, हेलीकॉप्टर, हेलीपैड, मंच व बेरिकेड निर्माण सहित अन्य सभी प्रकार की अनुमति के लिए आरओ व एआरओ को निर्धारित प्रफोर्मा में, सुविधा पोर्टल पर अथवा निवार्चन आयोग की वेबसाइट पर मौजूद सुविधा लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

ऑनलाइन प्रक्रिया होने से शिकायतों को अनसुना करने की समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने यह भी बताया कि मोबाइल एप सी-विजिल का इस्तेमाल भी किया जा सकता हैं। इसके जरिये कोई भी नागरिक निर्वाचन नियमों के उल्लंघन की शिकायत कर सकता है और इस एप की खास बात यह है कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित प्राधिकारी को 100 मिनट के भीतर कार्रवाई करनी पड़ेगी। इससे पहले 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में इस एप का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed