{"_id":"5c82d072bdec2214161d48bb","slug":"151552076914-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 729 लोगों के स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 729 लोगों के स्वास्थ्य की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बराड़ा। महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग अंबाला व जिला युवा विकास संगठन के संयुक्त तत्वावधान में तंदवाल गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय तंदवाल में नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्षद बराड़ा रिचा पाहवा व विशिष्ट अतिथि लाला लाजपत राय वरिष्ठ नागरिक सदन के प्रधान बलवंत मेहता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रधान व राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित तरूण कौशल हरियाली ने की। संगठन के खंड कोषाध्यक्ष बलजिंद्र कुमार, हर्ष राणा, डॉक्टर योगेश व साहब सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 729 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में आयुष विभाग द्वारा सभी को निशुल्क दवाई वितरित की गई। अवसर पर मुख्य अतिथि रिचा पाहवा ने जिला युवा विकास संगठन द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के बारे मेें कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में जिला युवा संगठन अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर संगठन बराड़ा इकाई के संरक्षक हनी पाहवा, संजीव राणा तंदवाल, मास्टर जसवंत, पूर्व सरपंच हरिचंद, रामकुमार, किरण ए, आशा देवी, आरती, नंबरदार राजबीर योगेश जैन, अजय तिवारी व अमनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।