फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पल्स पोलियो अभियान कल, तैयारी पूरी

पल्स पोलियो अभियान कल, तैयारी पूरी

Sat, 09 Mar 2019 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान कल, तैयारी पूरी

विज्ञापन
अंबाला। कल 0 से 5 वर्ष के बच्चे पोलियो रोधी खुराक पिएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त शरणदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 871 बूथों पर 2624 स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, आशा, सामाजिक कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि शून्य से लेकर 5 वर्ष तक के 129338 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के सभी ईंट भट्ठे, स्टोन क्रशर, पोल्ट्री फार्म, झुग्गी झोपड़ियां, निर्माणाधीन भवन, झुग्गियों में रह रहे कामगार मजदूरों, औद्योगिक क्षेत्र व घुमंतू कबीलों के बच्चों को हाई रिस्क एरिया घोषित कर विशेष टीमें लगाई गईं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे। जिले में पोलियो अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाने के लिए 139 गाड़ियां, 50 मोबाइल टीम, 136 सुपरवाइजरों व कार्यक्रम अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए चिकित्सा अधिकारियों/सुपरवाइजरों, साक्षर महिला समूह द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों व अन्य स्थानों पर बैठकें, रैलियां आयोजित कर लोगों को पल्स पोलियो अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed