फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था, स्वच्छता रैंकिंग को सुधारने के लिए मैदान में कूदे मंत्री, कार्यकर्ताओं को बनाया स्वच्छता सहयोगी

शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था, स्वच्छता रैंकिंग को सुधारने के लिए मैदान में कूदे मंत्री, कार्यकर्ताओं को बनाया स्वच्छता सहयोगी

Fri, 28 Dec 2018 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था, स्वच्छता रैंकिंग को सुधारने के लिए मैदान में कूदे मंत्री, कार्यकर्ताओं को बनाया स्वच्छता सहयोगी
स्वच्छता रैंकिंग को सुधारने के लिए मैदान में कूदे मंत्री, कार्यकर्ताओं को बनाया स्वच्छता सहयोगी
विज्ञापन

फोटो नंबर----46
शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था
नगर निगम कर्मचारियों के साथ बैठक में विज ने स्वच्छता में जिले को 149 से 40 रैंक पर लाने का रखा लक्ष्य
छावनी के नौ वार्डों को 17 बीटों में बांटकर शुरू किया जाएगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज मैदान में कूद पड़े हैं। उन्होंने खुद नगर निगम कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वच्छता सहयोगी के तौर पर तैनात किया है। उन्होंने अंबाला को स्वच्छता रैंकिंग में 149 से 40 रैंक पर लाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वीरवार को कैंट के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में नगर निगम कर्मचारियों के साथ बीजेपी के कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। मौके पर नगर निगम के कमिश्नर सत्येंद्र सिवाच, सेनेटरी इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर तथा सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज ने अंबाला कैंट को गंदगी से मुक्त तथा स्वच्छ बनाने के लिए व्यवस्था बनाते हुए नौ वार्डों के 17 बीटों पर सफाई सुपरवाइजरों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वच्छता सहयोगी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही उन्होंने नागरिकों को भी इसमें पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अंबाला को स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर अनूठी पहल की जा रही है। इसमें सफाई कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे को सहयोग करेंगे ताकि अंबाला कैंट को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाया जा सके। इसके लिए उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे सफाई कर्मचारियों के साथ अधिकारी की तरह नहीं बल्कि सहयोगी की तरह तालमेल बनाकर नगर को साफ करने में भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लगभग 10 दिन में अंबाला छावनी को एक बार पूर्ण रूप से साफ करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सफाई कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखने के लिए बायोमीट्रिक सिस्टम के द्वारा सफाई कर्मचारियों की हाजिरी बॉडी बनाने के लिए सुपरवाइजरों को बायोमीट्रिक मशीन दी गई है।
विज्ञापन

------------
छावनी को गंदगीमुक्त करने के लिए जल्द ही स्वच्छ एप सेवा होगी शुरू
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि छावनी को गंदगीमुक्त करने और स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त रखने के लिए एप सेवा शुरू की जा रही है। इसमें स्वच्छ एप सेवा आरंभ करने के बाद लोगों द्वारा स्मार्टफोन पर गंदगी की फोटो भेजी जाएगी और नगर निगम के किसी भी क्षेत्र की गंदगी को निगम कर्मचारियों द्वारा तीन घंटे के अंदर उठवा लिया जाएगा। नगर निगम में पड़ने वाले क्षेत्र में सफाई के लिए लोगों को इधर-उधर धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। इसके अलावा जिस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट फ्यूज होगी, वहां के लोग भी पोल की फोटो खींच कर एप में अपलोड कर देंगे, जिसके बाद पोल नंबर और शिकायतकर्ता को ट्रेस कर तीन दिन के अंदर स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करवा दिया जाएगा। नालों की सफाई के लिए भी अलग से कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है जो नालों की सफाई का ही कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इन वार्डों में इनकी लगाई ड्यूटियां
कूड़ा उठाने के लिए सभी वार्डों की बीटों पर 1-1 ट्रॉली की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सफाई के लिए विभिन्न बीटों मे वार्ड नंबर 12 में सुपरवाइजर संजय के साथ विनीत शर्मा, वीर प्रकाश, भोला विज, रविकांत शर्मा, रवि जाट, प्रेमलता, वार्ड नंबर 13 में सुपरवाइजर हुस्ना के साथ मदनलाल शर्मा, सोहन सिंह, नीलम गुप्ता, वार्ड नंबर 14 में जय प्रकाश सुपरवाइजर के साथ विजय शर्मा, वीके वैद, आशीष गुलाटी, रेणु चौहान, वार्ड नंबर 15 में राजेंद्र सुपरवाइजर के साथ फक़ीर चंद सैनी, दीप चंद, सुषमा सैनी, वार्ड नंबर 16 में चंदन और रमेश सुपरवाइजर के साथ राकेश अरोड़ा, सुरेश सिंह मछौंडा, त्रिलोक चंद, वार्ड नंबर 17 में विक्रम सुपरवाइजर के साथ सुनील कुमार, अतुल जैन, रमेश सैनी, मोनिका सूदन, अंजू बिंद्रा, वार्ड नंबर 18 में उस्मान सुपरवाइजर के साथ शाम सुंदर, विनीत गुप्ता, वार्ड 18 में विकास सुपरवाइजर के साथ सुभाष चोपड़ा, मग्गो, सोनाली उप्पल, वार्ड 19 में सूरज सुपरवाइजर के साथ चमन लाल गुप्ता, वार्ड 19 में ओमप्रकाश सुपरवाइजर के साथ सतीश कुमार, वार्ड 19 में ही हरबंस सुपरवाइजर के साथ विजय धीमान, पुष्प वैश्य, वार्ड 20 में रमेश कुमार सुपरवाइजर के साथ सुभाष शर्मा, सुनीता कपूर मुनिया, वार्ड 20 में प्रदीप कुमार राठी सुपरवाइजर के साथ अमरजीत सिंह अम्मू, ओम प्रकाश सुखीजा, वार्ड 20 में राजिंद्र सुपरवाइजर के साथ सुनील मोची मंडी, अनिल नागर, वार्ड 20 में सुपरवाइजर राकेश के साथ अनुज गोयल, अमित नागर व अन्य भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छता सहयोगी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed