{"_id":"5b8aec9442c792463724fed6","slug":"151535831188-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गम में डूबा जैन समाज, आज स्कूल में होगा श्रद्धांजलि सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गम में डूबा जैन समाज, आज स्कूल में होगा श्रद्धांजलि सभा
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गम में डूबा जैन समाज, आज स्कूल में होगी श्रद्धांजलि सभा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। अपने कड़वे प्रवचनों के लिए विख्यात दिगंबर जैन मुनि श्री 108 तरुण सागर महाराज का देवलोक गमन होने पर संपूर्ण जैन समाज में दुख है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रविवार को दोपहर दो बजे राय मार्केट स्थित लार्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में सभा का आयोजन होगा। इसमें संपूर्ण जैन समाज एवं अन्य लोग उपस्थित होंगे।
मंत्री विज ने तरुण सागर के अंबाला और हरियाणा विधानसभा आगमन के दौरान हुई मुलाकातों को भी याद किया। बीते वर्ष तरुण सागर महाराज ने लगभग एक महीने तक अंबाला में प्रवास किया था जहां उन्होंने श्रद्धालुओं पर अपने कड़वे परंतु सत्य प्रवचनों की वर्षा की थी। विज ने ट्वीट करके उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वह बहुत क्रांतिकारी संत थे और हर विषय पर वो बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखते थे। धर्म के प्रचार के लिए उन्होंने बहुत काम किया है। उन्होंने संथारा ले लिया है। वो ब्रह्मलीन हो गए हैं, जिसकी खबर सुनकर वह आहत हैं।
स्मारक का निर्माण करवाए सरकार : वेणु अग्रवाल
महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता वेणु अग्रवाल ने तरुण सागर के निधन पर शोक व्यक्त किया है और इसे अपूर्णीय क्षति करार दिया। उन्होंने राष्ट्रीय संत के निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित किए जाने की मांग की, साथ ही कहा कि उनकी याद में अंबाला में कोई स्मारक सरकार द्वारा बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि समाज में उनका अतुलनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। वेणु ने कहा कि तरुण सागर जी राष्ट्रीय संत थे परंतु उनकी ख्याति विश्वविख्यात थी।
विज्ञापन
--------------
कड़वे वचन पर अंबाला में हुआ था विवाद
तरुण सागर कड़वे वचन के लिए विख्यात थे। उनके कड़वे वचन पर अंबाला के वाल्मीकि समाज ने विरोध जताया था और पुलिस थाने में शिकायत दी थी। हालांकि बाद में तरुण सागर व वाल्मीकि समाज के गुरुओं ने मिलकर विवाद को शांत किया था।